Transit of Mercury Rashifal Venus Horoscope Cancer 2025 these zodiac signs will benefit a lot till 30 August बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में, 30 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में, 30 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा फायदा

Transit of Mercury Rashifal Venus Horoscope: चंद्रमा की राशि में बुध, और शुक्र की युति 22 अगस्त 2025 से बनी है। कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति बनने से कुछ राशि के जातकों को जबरदस्त प्रॉफिट मिल सकता है।

Sat, 23 Aug 2025 05:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में, 30 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा फायदा

Transit of Mercury Rashifal Venus, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में: ज्योतिष विद्या में बुध और शुक्र की युति का वर्णन है, जिनकी चाल काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगस्त के महीने में इन 2 बड़े ग्रहों की युति बनी हुई है। परिणाम स्वरूप कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चंद्रमा की राशि में बुध, शुक्र की युति 22 अगस्त से बनी है। इस युति से लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण है, जो समृद्धि, सौंदर्य, कम्यूनिकेशन स्किल और कला से जुड़ा है। पंचांग के अनुसार यह युति और शुभ योग 30 अगस्त तक रहेगा। इसलिए आइए जानते हैं कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति बनने से किन राशि के जातकों की किस्मत पलट सकती है-

30 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा फायदा

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध, शुक्र का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। बुध के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी। शुक्र की कृपा से धन वृद्धि हो सकती है। वहीं, समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ लोग अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताएंगे।

सिंह राशि: बुध, शुक्र के गोचर से सिंह राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए बुध, शुक्र का गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त हो सकती हैं। बुध ग्रह की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 24 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:भाद्रपद अमावस्या पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें खास उपाय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!