भाद्रपद अमावस्या: कब शुरू होगा गोधूलि मुहूर्त, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज शाम करें उपाय
Bhadrapada Amavasya Upay: भाद्रपद अमावस्या के दिन लक्ष्मी माता की विधिवत उपासना करने का विधान है। इस दिन संध्या पूजन का भी महत्व है। इसलिए अगर आप भी धन से जुड़ी प्रॉब्लम्स से परेशान हैं तो आज शाम जरूर करें ये खास उपाय-

Bhadrapada Amavasya Upay, भाद्रपद अमावस्या: आज उदया तिथि के अनुसार, भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। 23 अगस्त को शिव योग का संयोग बना रहा है। शिव योग शुभ योग में शामिल है, जो अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। भाद्रपद अमावस्या पर कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। भाद्रपद अमावस्या के दिन लक्ष्मी माता की विधिवत उपासना करने का विधान है। इस दिन संध्या पूजन का भी महत्व है। इसलिए अगर आप भी धन से जुड़ी प्रॉब्लम्स से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पानी के लिए भाद्रपद अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय-
कब शुरू होगा गोधूलि मुहूर्त
पंचांग के अनुसार आज के दिन शाम 06:52 पी एम से 07:14 पी एम बजे से गोधूलि मुहूर्त शुरू होगा।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज शाम करें उपाय
1. भाद्रपद अमावस्या पर सात्विक खीर का भोग मां लक्ष्मी को लगाएं। इसमे केसर भी डाल सकते हैं।
2. इस दिन घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद मिलती है।
3. भाद्रपद अमावस्या के दिन घर की सुख शांति को बनाए रखने के लिए गाय की सेवा करें। इस दिन पशुओं को भूलकर भी परेशान नहीं करना चाहिए।
4. आज भाद्रपद अमावस्या पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शाम के वक्त तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं और परिक्रमा भी करें।
5. आज शाम में संध्या पूजन के समय 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें।
6. अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं व परिक्रमा करें।
7. अपने घर की नकारात्मकता को दूर भागने के लिए मुख्य द्वार पर संध्या में दीपक जलाएं।
8. किसी गरीब को वस्त्र, फल आदि दान करें।
9. श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
10. भाद्रपद अमावस्या के दिन घर के ईशानकोण में घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें की ये दीपक गोधूलि मुहूर्त तक जलता रहे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन