राहु, केतु की उलटी चाल इन राशियों के जीवन में लाएगी बड़े बदलाव, मिलेगी अच्छी खबर
Transit Of Ketu Rashifal Rahu Horoscope 2025: राहु का गोचर शनि की कुंभ राशि और केतु का गोचर सूर्य की सिंह राशि में हुआ है। इस साल राहु, केतु की उलटी चाल कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

Transit Of Ketu Rashifal Rahu Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु हमेशा उलटी चाल में गोचर करते हैं। दोनों ही ग्रह मायावी ग्रह माने जाते हैं। राहु और केतु ग्रह ने साल 2025 में मई के महीने में राशि परिवर्तन किया है। राहु का गोचर शनि की कुंभ राशि और केतु का गोचर सूर्य की सिंह राशि में हुआ है। इस साल के अंत तक केतु सिंह राशि और राहु कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं। इस साल राहु, केतु की उलटी चाल कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है तो कुछ पर नेगेटिव इम्पैक्ट भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं आने वाले महीनों में राहु, केतु का गोचर किन राशियों को लाभ दे सकता है-
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए राहु, केतु का गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
मेष राशि: राहु, केतु का गोचर मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
तुला राशि: राहु, केतु का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। कई प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन