Horoscope Venus Rashifal Shukra Transit in Jupiter constellation will bring wealth growth for these zodiacs कल शुक्र गोचर गुरु के नक्षत्र में, 23 अगस्त तक इन राशियों के लिए धन वृद्धि के योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल शुक्र गोचर गुरु के नक्षत्र में, 23 अगस्त तक इन राशियों के लिए धन वृद्धि के योग

Horoscope Venus Rashifal Shukra Transit 2025: गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र ग्रह कल प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों की लव और फाइनेंशियल लाइफ बेहतरीन साबित हो सकती है। 

Mon, 11 Aug 2025 04:24 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल शुक्र गोचर गुरु के नक्षत्र में, 23 अगस्त तक इन राशियों के लिए धन वृद्धि के योग

Horoscope Venus Rashifal Shukra Transit, कल शुक्र गोचर गुरु के नक्षत्र में: शुक्र ग्रह धन, प्रेम, सौन्दर्य एवं विलासिता के कारक माने जाते हैं। शुक्र का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से खास महत्व रखता है। इस समय शुक्र ग्रह मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 12 अगस्त 2025 को 02:14 पी एम बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर होगा। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र 23 अगस्त की शाम 08:41 पी एम तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में शुक्र के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों जीवन में सुख व समृद्धि का लाभ मिल सकता है।

23 अगस्त इन राशियों के लिए धन वृद्धि के योग

धनु राशि: गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। करियर में नए मुकाम हासिल करने के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है।

कर्क राशि: गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों को काफी फायदा दे सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मेष राश: मेष राशि वालों के लिए गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 12 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, 17 अगस्त से इन राशियों का रौशन होगा भाग्य
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!