Aaj Ka Rashifal 18 January 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 18 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 18 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 18 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 18 Jan 2026 05:22 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 18 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 18 January 2026 Horoscope, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 18 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि- मेष राशि की व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में थोड़ी असमंजस की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा, लेकिन अपमानित होने का भय रहेगा थोड़ा। सावधानीपूर्वक आगे बढ़िएगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:

मिथुन राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद थोड़ा सा खराब स्थिति। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शाीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 बार बुध 2026 में चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

कन्या राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थीगण थोड़ा असमंजस की स्थिति में रहेंगे। स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित है। रक्तचाप थोड़ा सा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। फिर भी आप प्रयास जारी रखिए। आगे चलकर रिजल्ट मिलेगा। अपनों के स्वास्थ्य पर और अपने नाक, कान, गला के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि में मंगल, सूर्य और शुक्र गोचर, 16 जनवरी से इन राशियों को होगा प्रॉफिट

धनु राशि- धन हानि के संकेत हैं। पूंजी का निवेश अभी न करें। कुटुंब से थोड़ा अनबन की स्थिति है। जुबान पर काबू रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

मकर राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। ऊर्जा का स्तर थोड़ा घटा-बढ़ा रहेगा। मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा, सर दर्द इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- यात्रा अभी लाभप्रद नहीं होगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मन माफिक समाचार नहीं मिलेगा और आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्यम समय है, लेकिन नुकसान नहीं होगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 5 फरवरी तक शुक्र गोचर मकर राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!