Transit Mercury Horoscope 2025 in Pisces Budh Rashifal These 3 zodiacs will get benefit Transit Mercury: बुध मीन राशि में कब तक? इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Transit Mercury: बुध मीन राशि में कब तक? इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

  • Transit Mercury Horoscope 2025 : मीन राशि में बुध मई के महीने तक रहेंगे, जो सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। आइए जानते हैं मीन राशि में बुध के विराजमान रहने से किन राशियों को प्रॉफिट मिल सकता है-

Wed, 19 March 2025 04:09 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Transit Mercury: बुध मीन राशि में कब तक? इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Transit Mercury Horoscope 2025: बुध का गोचर समय-समय पर होता रहता है, जो अपने साथ शुभ और अशुभ परिणाम साथ लेकर आता है। बुध देव देवगुरु बृहस्पति की राशि में विराजमान हैं। मीन राशि में बुध मई के महीने तक रहेंगे, जो सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। आइए जानते हैं मीन राशि में बुध के विराजमान रहने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है-

बुध मीन राशि में कब तक?

दृक पंचांग के अनुसार, बुध का गोचर मई 7, 2025 को सुबह के लगभग 04:13 बजे तक मेष राशि में होगा। 6 मई तक बुध मीन राशि में ही रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र 19 मार्च से मीन राशि में अस्त, इन 3 राशियों को होगा फायदा

इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मिथुन राशि

बुध का मीन गोचर मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट कर सकते हैं। व्यापारियों के काम की तारीफ होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

कन्या राशि

बुध का मीन गोचर कन्या राशि के जातकों आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और दिन शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। हेल्थ पर ध्यान दें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध का मीन गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!