Venus Set in Pisces Horoscope Venus Transit Shukra Rashifal for 4 days from March 19 2025 3 zodiacs will get benefit Venus: शुक्र 19 मार्च से 4 दिन तक मीन राशि में अस्त, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Venus: शुक्र 19 मार्च से 4 दिन तक मीन राशि में अस्त, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

  • Venus Set in Pisces Horoscope Venus Transit: शुक्र मार्च में अस्त व उदय होने जा रहे हैं, जिसके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। शुक्र की इस बदलती चाल से कुछ राशियों को प्रॉफिट मिलने की पूरी संभावना है।

Tue, 18 March 2025 05:05 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Venus: शुक्र 19 मार्च से 4 दिन तक मीन राशि में अस्त, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Venus Set in Pisces Horoscope Venus Transit, शुक्र 19 मार्च से 4 दिन के लिए मीन राशि में अस्त: इस साल शुक्र समेत कुछ ग्रहों का गोचर मार्च के महीने को खास बना रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र मार्च में अस्त व उदय होने जा रहे हैं, जिसके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, शुक्र कल 19 मार्च 2025 के दिन लगभग शाम को 7 बजे मीन राशि में अस्त होंगे। शुक्र 4 दिन तक अस्त रहेंगे और 23 मार्च 2025 को सुबह 05:52 बजे उदय हो जाएंगे। शुक्र की ये बदली हुई चाल कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को शुक्र की बदलती चाल से लाभ मिल सकता है-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकराशि 19 मार्च: कल 1-9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल
ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि में, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र की बदलती चाल निवेश करने के लिए अच्छे मौके ला सकती है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ धन से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लिए शुक्र की बदलती चाल बेहद शुभ मानी जा रही है। इस दौरान जातकों को बिजनेस में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 19 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

वृषभ राशि

शुक्र की बदलती चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है। बिजनेस में प्रॉफिट होने की संभावना है। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!