Transit Mars Rashifal Moon Constellation Horoscope on 13 August 2025 good times for these zodiacs will start चंद्र के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश कल, 13 अगस्त से इन राशियों का अच्छा समय शुरू, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

चंद्र के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश कल, 13 अगस्त से इन राशियों का अच्छा समय शुरू

Transit Mars Rashifal Moon: मंगल हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। हस्त नक्षत्र में मंगल का गोचर कुछ राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव व धन-लाभ के योग लेकर आ रहा है। 

Tue, 12 Aug 2025 04:52 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चंद्र के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश कल, 13 अगस्त से इन राशियों का अच्छा समय शुरू

Transit Mars Rashifal Moon, चंद्र के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश कल: ग्रहों के सेनापति का नक्षत्र गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस समय मंगल कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 13 अगस्त के दिन लगभग 10:44 पी एम पर मंगल हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। हस्त नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। हस्त नक्षत्र में मंगल 3 सितम्बर की शाम तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहों के सेनापति मंगल का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-

13 अगस्त से इन राशियों का अच्छा समय शुरू

मेष राशि: मेष राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। मेष राशि के लिए मंगल की ये चाल शुभ रहने वाली है।

वृश्चिक राशि: ग्रहों के सेनापति मंगल का नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का नक्षत्र गोचर अच्छा समय लेकर आएगा। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु, केतु की उलटी चाल इन राशियों के जीवन में लाएगी बड़े बदलाव, मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:राशिफल: 12 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!