Transit Jupiter Horoscope Guru Rashifal Venus on Janmashtami will benefit these zodiacs greatly till 20 August जन्माष्टमी पर गुरु-शुक्र की युति का धमाल, 20 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जन्माष्टमी पर गुरु-शुक्र की युति का धमाल, 20 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा लाभ

Transit Jupiter Horoscope Guru Rashifal Venus: ग्रहों की शुभ स्थिति इस जन्माष्टमी को बेहद खास बना रही है। इस दिन शुक्र व गुरु ग्रह की युति से राजयोग बनेगा, जो कुछ राशि के जातकों को मालामाल बना सकता है। 

Thu, 14 Aug 2025 07:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जन्माष्टमी पर गुरु-शुक्र की युति का धमाल, 20 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा लाभ

Transit Jupiter Horoscope Guru Rashifal Venus: ग्रहों की शुभ स्थिति इस जन्माष्टमी को बेहद खास बना रही है। ग्रहों की चाल से कई शुभ योग और राजयोग का निर्माण भी होता है। जन्माष्टमी पर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण बन रहा है, जो धन, समृद्धि और सुख का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग तब बनता है जब गुरु और शुक्र ग्रह एक-दूसरे के केंद्र भाव में हों, यानी एक दूसरे के सामने या पहले, चौथे, सातवें भाव में हों। दृक पंचांग के अनुसार, मिथुन राशि में गुरु-शुक्र विराजमान हैं। ये युति 20 अगस्त तक रहेगी। एक ही राशि में शुक्र और गुरु की युति बनने से गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में बना गजलक्ष्मी योग किन राशियों के भाग्य को मजबूत कर सकता है-

मेष राशि: जन्माष्टमी पर गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण से मेष राशि वालों को फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। धन का आगमन ऐसी जगहों से होने की संभावना है, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि: जन्माष्टमी पर गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी बेहतर रहने वाली है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी पर गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर, 23 अगस्त से इन 3 राशियों की किस्मत तेज
ये भी पढ़ें:जन्माष्टमी पूजा का उत्तम मुहूर्त कब से होगा शुरू, पूजा के समय न करें ये गलतियां
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!