बार-बार टूट रहे रिश्ते से हो गए हैं परेशान? शनि के इन 3 उपायों से मिलेगा तुरंत लाभ
अगर कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होती है तो इसका असर रिश्तों पर भी पड़ता है। ऐसे में जानें वो 3 आसान से उपाय जिससे शनि की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।

Tips to Strengthen Saturn: कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करने के बावजूद भी कोई रिश्ता टिकता नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका कारण कुंडली में कुछ ग्रहों की कमजोर स्थिति हो सकती है। इसमें शुक्र, मंगल, शनि, राहु और केतु का कमजोर होना सबसे ज्यादा असर डाल सकता है। हालांकि मुख्य कारण शनि की कमजोर स्थिति को ही माना जाता है। बता दें कि कुंडली में शनि ग्रह के मजबूत होने से जीवन में स्थिरता आती है और रिश्तों में मजबूती बनी रहती है। तो ऐसे में जानते हैं कि हम कुंडली में कमजोर पड़े शनि की स्थिति को कैसे मजबूत बना सकते हैं?
कुंडली में शनि को मजबूत करने के उपाय
1. करें इस मंत्र का जाप
अगर कुंडली में शनि की उपस्थिति कमजोर है तो शनिदेव के एक जाप से राहत पाई जा सकती है। अगर रोज शनिदेव के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप किया जाए तो शनिदेव की कृपा जरूर मिलती है। इस बीज मंत्र का 108 बार किया जाए जाप विशेष फल देता है। विशेष रूर से शनिवार की सुबह स्नान करने के बाद इस मंत्र का जाप करना फलदायी साबित हो सकता है। इसके अलावा शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। इन चीजों को नियमित रूप से करने से शनिदेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है और जिंदगी में आने वाली हर बाधा धीरे-धीरे होने लगती है।
2. जरूर करें पीपल का ये उपाय
अगर आप रिश्ते में 100 प्रतिशत देते आए हैं और हर बार दिल दुखता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। अबसे आप पीपल से जुड़ा एक खास और आसान सा उपाय जरूर करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाया जाए तो शनि भगवान प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इस काम को हर शनिवार के दिन जरूर करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और रिश्ते में आने वाली हर बाधा को जड़ से खत्म कर देते हैं। ऐसे में बिना किसी रुकावट के हर शनिवार को इस उपाय को जरूर पूरा करना चाहिए।
3. अच्छे कर्मों पर करें फोकस
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को कर्म का देवता माना जाता है। शनि हमेशा कर्मों का ही फल देते हैं। उनके रिजल्ट देरी से मिलेंगे लेकिन जब भी मिलेंगे तो बेहद ही खास होते हैं। ऐसे में अच्छे कर्म पर ही फोकस करना चाहिए। गलत कर्मों के फल के रूप में शनि कठोर से कठोर सजा देते हैं। अगर शनि सजा देते हैं तो अच्छे से अच्छा इंसान भी अंदर से हिल जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि भले ही रिजल्ट देरी से मिले लेकिन अपना काम पूरे डिसिप्लिन के साथ खत्म करना चाहिए। साथ ही जितना झूठ और छल से दूर रहा जाएगा, शनि का सपोर्ट उतना ही मिलेगा। इसके अलावा बुजुर्ग लोगों के साथ साथ-साथ गरीब लोगों का सम्मान करने से भी शनि प्रसन्न होते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन