Budh Transit of Mercury movement from 11 August good days will start for 3 zodiacs Budh Transit: बुध की मार्गी चाल मचाएगी धमाल, 11 अगस्त से 3 राशियों से अच्छे दिन शुरू, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Transit: बुध की मार्गी चाल मचाएगी धमाल, 11 अगस्त से 3 राशियों से अच्छे दिन शुरू

Budh Transit of Mercury: बुध की चाल शुभ होने पर व्यक्ति को व्यापार में मुनाफा और मान-सम्मान का लाभ मिलता है। कुछ ही दिनों में बुध सीधी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे, जिससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 

Wed, 6 Aug 2025 10:20 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Budh Transit: बुध की मार्गी चाल मचाएगी धमाल, 11 अगस्त से 3 राशियों से अच्छे दिन शुरू

Budh Transit of Mercury: ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। बुध की चाल बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। बुध कम्यूनिकेशन, बिजनेस और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। बुध की चाल शुभ होने पर व्यक्ति को व्यापार में मुनाफा और मान-सम्मान का लाभ मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध इस समय वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में बुध वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। 11 अगस्त के दिन दोपहर 12:59 पी एम से बुध मार्गी अवस्था में गोचर करना शुरू करेंगे। 10 नवंबर तक बुध सीधी चाल में गोचर करेंगे। बुध का मार्गी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है-

बुध की मार्गी चाल मचाएगी धमाल, 11 अगस्त से 3 राशियों से अच्छे दिन शुरू

वृश्चिक राशि: बुध की मार्गी चाल से वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध की मार्गी चाल फायदेमंद मानी जा रही है। बुध के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी। वहीं, समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ लोग अपनी छोटी बहन के साथ वक्त बिताएंगे। बुध की कृपा से रुके हुए कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए बुध की मार्गी चाल बेहद ही शुभ मानी जा रही है। व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। बुध ग्रह की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 6 अगस्त को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:शुक्र की तुला राशि में होगा मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!