सिंह राशिफल 15 जून 2026: आज बनेंगे आय के नए स्रोत, लव लाइफ में हो सकते हैं बड़े बदलाव
Aaj Ka singh Rahsifal, Leo horoscope 15 June 2026: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के आधिपत्य वाली राशि की आज धन, करियर, सेहत और प्रेम-संबंधों में स्थिति कैसी रहेगी, जानें पंजित नरेंद्र उपाध्याय से।

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope: सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य की स्थिति पिछले कई दिनों से मध्यम चल रही है। लग्नेश की स्थिति आपके लिए अच्छी है, इसलिए हर पक्ष में बचाव भी मजबूत है। शुक्र और गुरु के द्वादश भाव में होने के कारण आपको हॉर्मोनल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान पर नजर रखें। सुबह योग, ध्यान और सैर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। प्रेम के लिए अच्छा है। पढ़ें 15 जून 2026 का सिंह राशि का विस्तृत राशिफल-
सिंह लव राशिफल-
आज आपकी लव लाइफ में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन किसी भी तरह के जल्दबाजी भरे फैसले से बचें। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को खुलकर और स्पष्ट तौर पर शेयर करें। सिंगल जातकों की ओर कोई आकर्षित हो सकता है, लेकिन रिश्ता आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं यह समझने के लिए आपको पूरा समय लेना चाहिए।
सिंह करियर राशिफल-
आज ऑफिस में आपको काम का दबाव महसूस हो सकता है। अपनी क्षमताओं को दिखाएंगे और उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित भी होंगे। नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। सहकर्मियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण काम को खत्म कर पाएंगे। नौकरी में बदलाव के सकारात्मक संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार को नई उड़ान मिल सकती है।
सिंह आर्थिक राशिफल-
सिंह राशि के लिए आज धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन आगमन से आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। निवेश से जुड़े अच्छे फैसले लेने में सफल रहेंगे। हालांकि जहां एक ओर धन का आगमन होगा, वहीं दूसरी ओर अप्रत्याशित खर्च आपको जेब पर थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए आय और व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलें। बचत के अच्छे अवसर मिलेंगे।
सिंह सेहत राशिफल-
आज सिंह राशि वालों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। सेहत के लिहाज से ग्रहों की स्थिति थोड़ी प्रतिकूल नजर आ रही है। शरीर को पर्याप्त आराम देने से लाभ मिलेगा। दिन की शुरुआत सैर से करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास को थोड़ा बल मिल सकता है।
कुल मिलाकर सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ के संकेत हैं। धन की स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। भगवान शिव को प्रणाम करना और पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।




साइन इन