These habits displease Goddess Lakshmi you should absolutely avoid doing these things इन आदतों से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, बिल्कुल ना करें ये काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

इन आदतों से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, बिल्कुल ना करें ये काम

। मां लक्ष्मी की कृपा का अर्थ है कि आपके जीवन में कभी भी दरिद्रता, अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। लेकिन रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो हम जाने-अनजाने में करते हैं, यही आदतें घर की तरक्की रोक सकती हैं। क्योंकि कुछ आदतों की वजह से मां लक्ष्मी घर छोड़ देती हैं।

Fri, 19 Dec 2025 06:24 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
इन आदतों से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, बिल्कुल ना करें ये काम

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की बहुत मान्यता है क्योंकि वो धन की देवी मानी जाती हैं। अगर मां लक्ष्मी के स्वरूप की बात की जाए, तो मां लक्ष्मी चार हाथ हैं, जिनमें से दो में कमल है, तीसरा हाथ दान और चौथा हाथ वर मुद्रा में है। मां लक्ष्मी कमल पर आसीन रहती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा का अर्थ है कि आपके जीवन में कभी भी दरिद्रता, अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। लेकिन रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो हम जाने-अनजाने में करते हैं, यही आदतें घर की तरक्की रोक सकती हैं। क्योंकि कुछ आदतों की वजह से मां लक्ष्मी घर छोड़ देती हैं। शास्त्रों और पुराणों में बताया गया है कि किन आदतों के कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

जिस घर में साफ सफाई होती है, वहां मां लक्ष्मी का पास होता है। क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है। अगर घर में रोज सफाई नहीं होती, फर्श पर धूल जमी हो, बाथरूम और किचन गंदे पड़े हों, तो वहां मां लक्ष्मी नहीं रुकतीं। ऐसा घर नकारात्मकता से भर जाता है और धन आने के बाद भी टिकता नहीं है।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के मुताबिक, मां लक्ष्मी शुद्धता, भक्ति और सदाचार से प्रसन्न होती हैं। पुराण में बताया गया है कि जहां शंख की ध्वनि नहीं होती है, वहां तुलसी का वास नहीं रहता है और तुलसी में मां लक्ष्मी वास होता है। इसके अलावा भगवान शिव की पूजा नहीं होती है, वहां मां लक्ष्मी निवास नहीं करती है।

वहीं, वास्तु में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में झाड़ू को सही तरीके से रखने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। अगर झाड़ू को दरवाजे पर रखा जाए, उस पर पैर लग जाए या रात को झाड़ू लगाई जाए तो यह अपशकुन माना जाता है।

सुबह सूरज निकलने के बाद तक सोते रहना आलस्य की निशानी है। ऐसी आदतों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जल्दी उठकर स्नान करना और घर में सकारात्मक माहौल बनाना जरूरी है। इसके साथ ही, शाम के समय भी सोना घर की ऊर्जा को कम करता है।

जिस घर में हमेशा कलह, बहस और गुस्से का माहौल होता है, वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं रुकतीं है। खासकर अगर महिलाएं अपमानित होती हैं या बुजुर्गों का आदर नहीं होता, तो घर की शांति और तरक्की दोनों चली जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंगूठी पहनने या नाम बदलने से किस्मत बदलती है? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:यहां है विश्व की सबसे बड़ी बैठी हुई हनुमान की प्रतिमा, दर्शन मात्र से दूर होते ह
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!