Does wearing a ring or changing your name change your destiny know Premanand Maharaj answer अंगूठी पहनने या नाम बदलने से किस्मत बदलती है? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंगूठी पहनने या नाम बदलने से किस्मत बदलती है? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

मथुरा-वृंदावन वाले प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि आज कल हर कोई अपना नाम बदल रहा है, या नाम के आगे नंबर या स्पेलिंग जोड़ देते हैं, ऐसे में क्या इससे भाग्य को बदला जा सकता है? चलिए जानते हैं महाराज जी ने क्या कहा?

Fri, 19 Dec 2025 05:08 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंगूठी पहनने या नाम बदलने से किस्मत बदलती है? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

मथुरा-वृंदावन वाले प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। भक्त अपने सवाल भी महाराज जी के सामने रखते हैं। एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा कि आज कल हर कोई अपना नाम बदल रहा है, या नाम के आगे नंबर या स्पेलिंग जोड़ देते हैं, ऐसे में क्या इससे भाग्य को बदला जा सकता है? चलिए जानते हैं महाराज जी ने क्या कहा?

प्रेमानंद जी महाराज ने साधक के इस बात को नकारते हुए कहा कि यदि ऐसा सच में होता, तो आप खुद करके देखिए और फिर मुझे भी बताइए। ताकि मैं भी लोगों को प्रयोग बता दूं। महाराज जी आगे कहते हैं कि ऐसा करने से कुछ नहीं होता। ऐसे उपाय बताने वाले लोग लोगों को मूर्ख बनाते हैं। महाराज जी कहते हैं कि बिना भगवत या अनुष्ठान किए अपने बुरे प्रारब्धों को बदला नहीं जा सकता है। इसलिए अंगूठी पहन लेना, छल्ला पहन लेना, जंतर बांध लेना, इन सब से कुछ नहीं होता है।

महाराज जी ने आगे कहा कि नाम जप करो, अनुष्ठान करो मंत्रों का सब ठीक हो जाएगा। हो सकता है तुक्का लग जाए। पूर्व का पुण्य आपका प्रकाशित हो जाए और आपका काम बन जाए, तो आप कह दो कि इससे हो गया। महाराज जी आगे कहते हैं कि ये उससे नहीं हुआ, ये पूर्व का पुण्य आपका बल काम किया। इसलिए होगा।

वो कहते हैं कि नाम जप करो, ईमानदारी से सबके साथ व्यवहार करो। कोई पाप आचरण ना करो, जो दुख-सुख आए उसे भोग लो। इससे आपका जीवन बड़ा सुखमय हो जाएगा। ऐसे में स्पेलिंग बदलने से कुछ नहीं होता है। ख्याबों से कुछ नहीं होता है। ख्वाब पूर्ति के लिए आपके पास चाहिए- तप, भजन, साधना चाहिए।

महाराज जी ने दिए ये सुझाव

प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि गंगा स्नान करो, यमुना स्नान करो, तीर्थ यात्रा करो, नाम जप करो, धर्म से चलो। इन बातों से मंगल होगा। महाराज जी कहते हैं कि आजकल लोगों को ज्यादा पसंद आती है, क्योंकि इसमें कुछ करना नहीं है। वहीं, सत्य मार्ग पर चलने के लिए कुछ करना होता है।

वो कहते हैं कि जब इंसान परेशानी में होता है, तो कुछ लोग उसे देखकर ऐसी-ऐसी बातें करते हैं कि लगता है उन्हें सब कुछ पता है और उनके पास हर समस्या का समाधान है। लेकिन यह गलत है। जीवन में हर किसी की कुछ न कुछ परेशानियां होती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूजा-पाठ में हवन करने के बाद बची हुई राख का क्या करें?
ये भी पढ़ें:लंबे समय से नाम जप करने के बाद नहीं हो रहा फायदा? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात
ये भी पढ़ें:माया क्या है और इसका क्या उद्देश्य है? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!