Surya Rashi Parivartan 2026: Sun Transit in Kritika Nakshatra, Effects on Zodiac Signs सूर्य करेंगे कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, 11- 25 मई तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, खूब कमाएंगे धन-दौलत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य करेंगे कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, 11- 25 मई तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, खूब कमाएंगे धन-दौलत

11 मई को सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में कृत्तिका नक्षत्र को सूर्य से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इस बदलाव को खास माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। सूर्य को पद, पहचान, ऊर्जा और नेतृत्व का ग्रह माना जाता है।

Sun, 3 May 2026 09:43 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य करेंगे कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, 11- 25 मई तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, खूब कमाएंगे धन-दौलत

11 मई को सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में कृत्तिका नक्षत्र को सूर्य से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इस बदलाव को खास माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। सूर्य को पद, पहचान, ऊर्जा और नेतृत्व का ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब यह अपने ही नक्षत्र में आते हैं, तो कुछ राशियों के लिए इसका असर ज्यादा साफ दिखता है। इस बार भी चार राशियों के लिए यह समय बेहतर रहने की बात कही जा रही है।

सूर्य 11 मई से लेकर 25 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान काम, पैसा और पहचान से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि हर किसी के लिए असर अलग हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों को इसका फायदा जल्दी दिख सकता है।

मेष राशि- फायदा होने के योग हैं

मेष राशि वालों के लिए यह समय एक्टिव रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम करने की रफ्तार तेज होगी। जो काम अटके हुए थे, उनमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी लीडरशिप सामने आएगी और लोग आपके काम को नोटिस करेंगे। अगर आप कुछ नया शुरू करना चाहते हैं, तो समय साथ दे सकता है।

मिथुन राशि- अच्छा समय कहा जा सकता है

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कमाई और संपर्क बढ़ाने वाला रहेगा। नए लोगों से पहचान बनेगी, जो आगे चलकर काम आ सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। काम की तारीफ होगी और आपका नेटवर्क मजबूत होगा। इससे आने वाले समय में भी फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि- किस्मत का मिलेगा पूरा साथ

सिंह राशि वालों के लिए यह समय किस्मत का साथ देने वाला है। मेहनत का रिजल्ट मिलना शुरू होगा और काम में स्थिरता आएगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पढ़ाई, यात्रा या नया काम शुरू करने के संकेत हैं। आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आप पर भरोसा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 45 दिनों तक मंगल देंगे शुभ फल

धनु राशि- अच्छा समय कहा जा सकता है

धनु राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा अलग तरह से फायदेमंद रहेगा। अगर आप क्रिएटिव काम से जुड़े हैं, तो आपके काम की सराहना हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और रिजल्ट भी बेहतर मिल सकता है। करियर में नए मौके मिलेंगे और रिश्तों में भी सुधार दिख सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई तक इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, धन में होगी वृद्धि

कुल मिलाकर, यह बदलाव कोई अचानक चमत्कार नहीं करेगा, लेकिन धीरे-धीरे चीजों को सही दिशा में ले जा सकता है। मौके मिलेंगे, लेकिन उनका फायदा उठाना आपके हाथ में रहेगा। अगर आप समझदारी से काम करेंगे, तो इस समय का अच्छा उपयोग कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!