Surya Grahan 2026: साल 2026 के शुरू में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कुल कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे
साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने जा रहा है। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण। पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में लगने जा रहा है और इसके बाद मार्च में चंद्र ग्रहण लगेगा। इस प्रकार साल के शुरू में दो ग्रहण लग रहे हैं।

Surya Grahan 2026: ग्रहण को लेकर सभी लोग जानना चाहते हैं कि यह कब लग रहा है। इस साल 2025 में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। अब साल 2026 में ग्रहण लगेंगे। साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने जा रहा है। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण। पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में लगने जा रहा है और इसके बाद मार्च में चंद्र ग्रहण लगेगा। इस प्रकार साल के शुरू में दो ग्रहण लग रहे हैं। इनमें से सबसे पहले सूर्य ग्रहण लगेगा, यह अमावस्या की तिथि पर लगेगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है। साल 2026 में ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। आइए जानें इस साल के ग्रहणों के बारे में
साल 2026 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण
अब अगला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में, प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा।इस ग्रहण का भारत में ज्योतिषिय और आर्थिक दृष्टि से कोई महत्व नहीं होगा। इसके बाद साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इस ग्रहण का भी कोई महत्व नहीं माना जाएगा।
साल 2027 का ग्रहण होगा खास
आपको बता दें कि साल 2027 का सूर्य ग्रहण बहुत खास माना जाएगा। इस ग्रहण में 6 मिनट से ज्यादा देर के लिए घरती पर अंधेरा छा जाएगा। इस दिन चंद्रमा सूर्य को 6 मिनट 22 सेकेंड के लिए कवर कर लेगा। ऐसा सूर्य ग्रहण सदी का सबसे खास सूर्य ग्रहण होगा, क्योंकि आपको फिर ऐसा नजारा देखने के लिए कई सालों इंतजार करना पड़ेगा। 21वीं सदी में धरती पर पूर्ण सूर्य ग्रहण की सबसे लंबी अवधि होगी। इससे पहले 8 अप्रैल, 2024 को अमेरिका और कनाडा में हुए पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि 4 मिनट और 28 सेकंड थी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन