Shani dhaiya 2026 in Leo Horoscope Singh Rashifal in hindi know shani effect 2026 में सिंह राशि पर रहेगी शनि की ढ़ैय्या, जानें साल 2026 में कैसा रहेगा इस राशि का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में सिंह राशि पर रहेगी शनि की ढ़ैय्या, जानें साल 2026 में कैसा रहेगा इस राशि का हाल

Shani dhaiya 2026 in Leo: साल 2025 में 29 मार्च को शनि ने मीन राशि पर प्रवेश किया है। इस वजह से साढ़ेसाती और शनि ढैय्या की स्थिति बदल गई है। शनि साल 2026 में कोई राशि परिवर्तन नहीं कर रहे हैं। साल 2025 में एक तरफ जहां मकर राशि वालों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा।

Tue, 18 Nov 2025 12:59 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 में सिंह राशि पर रहेगी शनि की ढ़ैय्या, जानें साल 2026 में कैसा रहेगा इस राशि का हाल

साल 2025 में 29 मार्च को शनि ने मीन राशि पर प्रवेश किया है। इस वजह से साढ़ेसाती और शनि ढैय्या की स्थिति बदल गई है। शनि साल 2026 में कोई राशि परिवर्तन नहीं कर रहे हैं। साल 2025 में एक तरफ जहां मकर राशि वालों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा। कर्क व वृश्चिक राशि वाले शनि की ढैय्या से मुक्ति पाएंगे। लेकिन मेष राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती बनी रहेगी। साल 2026 में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। इस प्रकार सिंह और धनु राशि वालों को भी खास ध्यान रखना होगा। शनि ढैय्या तब होती है जब शनि आपकी राशि से चौथे या आठवें भाव में होता है। शनि ढैय्या का समय ढ़ाई साल का होता है, लेकिन इस समय में शनि आपको काफी कुछ सिखा जाते हैं। इस दौरान लोगों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

लव राशिफल
इस राशि के लोगों की पारिवारिक लाइफ बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी, ना ही बहुत खराब रहेगी। लाइफ पार्टनर से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको ऐसी स्थिति ना बनें, इसके लिए कोशिशें करनी होगी। शादीशुदा रिलेशनशिप में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव आएंगे। लवलाइफ के मामले पहले छह महीने आपके लिए सपोर्टिव रहेंगे, वहीं कुछ लोगों के लिए औसत नतीजे आएंगे। कुल मिलाकर आपके लिए मिलाजुला समय रहेगा। इसलिए आपको ध्यान देना होगा।

आर्थिक राशिफल
जो लोग सिंह राशि में जन्में हैं, उनके लिए साल 2026 मिलाजुला साल रहेगा। इस साल शुरू के छह महीने आपके लिए अच्छे रहेंगे, आपके इनकम और सेविंग्स दोनों बढ़ेंगे। लेकिन आखिर के छह महीने आपके लिए औसत रहेंगे, इस दौरान इनकम से ज्यादा आपका खर्च बढ़ेगा। इस साल अगर प्रोपर्टी, दुकान, वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कोई ज्यादा लाभ नहीं है। करियर के मामले में भी आपके लिए अच्छा समय है। एक टाइम होगा, जब आपके सामने दिक्कतें आएंगी, लेकिन आप अपनी मेहनत के जरिए सभी बाधाओं को पार कर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती का मीन राशि पर 2026 में क्या होगा असर, कौन सा चरण रहेगा

हेल्थ राशिफल

इस साल 2026 में सिंह राशि वालों को अपनी हेल्थ को लेकर खास ध्यान रखना होगा। आपके लिए हेल्थ चिंता का विषय रहेगा। आपको कमजोरी आ सकती है। इसके अलावा हेल्थ से जुड़े इश्यूज आपको रहेंगे। आपके सामने बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन अनुशासन और मेहनत के बल पर ही आप सभी परेशानियों से जीत सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!