Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण फरवरी में, लेकिन अगस्त 2027 में लगने वाले सूर्यग्रहण का क्यों इंतजार कर रहे हैं लोग
Solar Eclipse: इस साल फरवरी में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दो सूर्य ग्रहण हैं। लेकिन दुनियाभर के तमाम खगोलविदों को साल 2027 में लगने वाले सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है।

Solar Eclipse: इस साल फरवरी में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दो सूर्य ग्रहण हैं। लेकिन दुनियाभर के तमाम खगोलविदों को साल 2027 में लगने वाले सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है। सबसे पहले आपको इस साल फरवरी में लगने वाले सूर्य ग्रहण और मार्च में होली के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में बता दें। दरअसल इस साल 17 फरवरी को सूर्यग्रहण लगेगा। ज्योतिष दृष्टि से यह ग्रहण खास होगा, क्योंकि यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लग रहा है। जब ग्रहण लग रहा होगा, तो सूर्य उस समय कुंभ राशि में होंगे। इसलिए ज्योतिषिय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों पर इस ग्रहण का अच्छा खासा असर होगा।
कब लगेगा फरवरी का ग्रहण और क्या सूतक काल मान्य होंगे
17 फरवरी को सूर्य ग्रहण शाम 05 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और शाम 07 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जब चंद्रमा सूर्य के सामने आकर केंद्र को ढकता है और किनारों पर रिंग-ऑफ-फायर जैसा नजारा बनता है। 17 फरवरी को ग्रहण के दौरान लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक लोग रिंग ऑफ फायर को देख सकेंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा।
2027 में लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं
वर्ष 2027 में बेहद खास पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान दिन में ही रात हो जाएगी। सूर्य ग्रहण के दौरान 6 मिनट और 23 सेकेंड तक पूरा अंधेरा रहेगा। सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को सोमवार के दिन लगेगा। आपको बता दें कि पिछले 100 सालों में इससे लंबा सूर्य ग्रहण नहीं लगा है। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, लेकिन बहुत अधिक देर तक अंधेरा नहीं होगा। इस ग्रहणका सूतक काल भारत में मान्य होगा। मंदिरों के कपाट पहले ग्रहण शुरू होने से पहले ही बंद कर दिए जाएंगे। यह ग्रहणउत्तरी अटलांटिक महासागर के ऊपर, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका, दक्षिणी मोरक्को, दक्षिणी स्पेन और जिब्राल्टर, अल्जीरिया, लीबिया और मिस्र सूडान में यह देखा जा सकता है।
कब लगेगा इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब लगेगा
साल 2027 में इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण का लाखों लोगों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसमें बहुत देर के लिए के लिए चंद्रमा सूर्य को कवर कर लेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण में अब तक सबसे अधिक देर के लिए अंधेरा हो जाएगा, इसलिए इस ग्रहण को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। 2 अगस्त 2027 में लगने वाले इस सूर्य ग्रहण के दिन 6 मिनट और 23 सेकेंड तक पूरा ग्रहण नजर आएगा। भारत में भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा। जब पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के कोरोना को चंद्रमा ढक लेगा, तो दिन में रात जैसा मौसम हो जाएगा। दुनिया भर के खगोलविदों के लिए इस ग्रहण का इंतजार किया जा रहा है, जब वो अंतरिक्ष के रहस्यों को समझेंगे।




साइन इन