2027 में शनि का गोचर होगा मेष राशि में, जानें किन राशियों को शनि देंगे लाभ ही लाभ
shani rashi parivartan 2027: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2027 में शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि का मेष राशि में गोचर होगा। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कुंभ, सिंह और धनु राशि के लोगों को देखने को मिलेगा।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2027 में शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि का मेष राशि में गोचर होगा। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कुंभ, सिंह और धनु राशि के लोगों को देखने को मिलेगा। इन राशियों को शनि के प्रभाव से राहत मिलेगी। इस वर्ष शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार गोचर बदलने से कई राशियों के लिए शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों की स्थिति भी बदलेगी। शनि के मेष राशि में जाते ही साढ़ेसाती और ढैय्या का पूरा गणित बदल जाएगा। 30 साल बाद एक राशि चक्र पूरा करने के बाद अब मेष राशि में जाने से शनि देव इन तीन राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ देंगे।
शनि के मेष राशि में गोचर से कुंभ राशि को लाभ
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मेष राशि में आना आपके लिए लाभ के योग लेकर आएगा। शनि के मेष राशि में गोचर से 2027 में कुंभ राशि को पहला लाभ होगा, कि इन लोगों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। शनि 2027 में आपको लाभ देंगे, आपके लिए बिजनेस से लेकर नौकरी में लाभ होगा। इस दौरान आपकी लाइफ में जो दिक्कतें आई हैं, वो खत्म होंगी, क्योंकि शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आपकी राशि से कम हो जाएगा।
शनि के मेष राशि में गोचर से धनु राशि को लाभ
धनु राशि के लिए साल 2027 राहत देने वाला होगा।इस राशि के लोगों से ढैय्या हट जाएगी। इस राशि के लोगों को नए उम्मीदों को सच करने के लिए ट्राई करना चाहिए। इस राशि के लोगों के लिए एक से बढ़कर एक लाभ के योग आएंगे। नौकरी में भी आपके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। पुराना निवेश आपको लाभ देगा।
शनि के मेष राशि में गोचर से सिंह राशि को लाभ
सिंह राशि के लोगों के लिएधन लाभ के मौके आ रहे हैं, एक तरफ जहां आपको पॉजिटिव सोच मिलेगी, वहीं आपको पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ परेशानियां कम होंगी, आपको पहले के मुकाबले रिलेशनशिप में पार्टनर का अधिक प्यार मिलेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों से जुड़ी दिक्कतें भी आपको अब परेशानी नहीं करेंगी। आपके लिए लाभ के योग दोनों एरिया में बनेंगी।
किन राशियों पर आएंगी शनि की साढ़ेसाती
साल 2027 में मेष राशि की साढ़ेसाती के ढ़ाई साल पूरे हो जाएंगे और मेष राशि पर यह साढ़े साती का दूसरा चरण होगा जो महत्वपूर्ण चुनौतियां लेकर आएगा । वृषभ राशि के लिए शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी, जो 3 जून, 2027 से शुरू होगी और आगे के साढ़ेसात साल तक यानी 13 जुलाई, 2034 तक चलेगी। 2027 में साढ़ेसाती की बस यही स्थिति बदलेगी। कुल मिलाकर तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी, जिनमें मीन, मेष और वृष राशि शामिल हैं।




साइन इन