सूर्य गोचर शनि की राशि में किन राशियों को देगा लाभ, सूर्य को कैसे करें मजबूत
Surya gochar february 2026: सूर्य फरवरी में शनि की कुंभ राशि में जाएंगे। फरवरी में सूर्य 13 तारीख को कुंभ राशि में जाएंगे। इसके बाद सूर्य गुरु की मीन राशि में जाएंगे।

सूर्य फरवरी में शनि की कुंभ राशि में जाएंगे। फरवरी में सूर्य 13 तारीख को कुंभ राशि में जाएंगे। इसके बाद सूर्य गुरु की मीन राशि में जाएंगे। सूर्य के शनि की कुंभ राशि में जानें से कई राशियों के लिए सूर्य का समीकरण बदलेगा। सूर्य अभी भी शनि की मकर राशि में हैं। इसके बाद सूर्य शनि की कुंभ राशि में जाएंगे। सूर्य के गोचर से करियर में आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति में लाभ मिल सकता है। आपके लिए सूर्य फरवरी गोचर से क्या प्रभाव लाएंगे। इसके लिए आप यहां से पढ़ सकते हैं। जानें किन राशियों पर होगा असर-
सूर्य गोचर का किन राशियों पर होगा असर
मेष राशि वालों के लिए नईएनर्जी आ रही हैं, आपको आत्मविश्वास के साथ पर्सनल लाइफ में पॉजिटिविटी मिल सकती हैं, लेकिन आंख बंद करके पैसा कहीं ना लगाएं, आपके लिए अभी ये दिक्कतें कर सकता है, क्योंकि सूर्य का लाभ आपको मिलेगा, लेकिन शनि की साढ़ेसाती अभी भी इस राशि पर है। आप मानसिक तौर पर पहले से बहतर होंगे। आपको
वृषभ राशि वालों को फरवरी में अच्छा खासा लाभ होगा। आपको लीडरशिप से लाभ होगा। पॉलिटिक्स से अच्छे लाभ मिल सकते हैं, इसिलए एक्टिव रहें। इसके अलावा करियर में आपके लिए अच्छे योग हैं, जहां आपका प्रमोशन हो सकता है।
सिंह राशि वालों के लिए पुराने लेनदेन से लाभ के योग बन रहे हैं। हेल्थ के लिहाज से आपको बैलेंस मिलेगा, आपमें एक नईएनर्जी आएगी,इस नई एनर्जी का इस्तेमाल पॉजिटिव काम को करने में करें।
तुला राशि वालों को शिक्षा के एरिया में लाभ होगा। नए स्किल आपको सीखने होगें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको लवलाइफ में किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सूर्य को कैस करें मजबूत और सूर्य दोष होने पर क्या होता है?
जिनकी कुंडली में सूर्य की अच्छी स्थिति होती है, उनमें भरपूर एनर्जी और आत्मविश्वास होता है। आपके पिता के साथ आपकी अच्छी बनती है, ये सूर्य के अच्छे होने के सबसे बड़ी निशानी है। वहीं आप लीडरशिप में रहेंगे। आपके लिए समाज में मान-सम्मान मिलता है। जिन लोगों का सूर्य अच्छा होता है, वो लोग सरकारी नौकरी में पाते हैं। वहीं सूर्य से जुड़े दोष होने पर व्यक्ति हार्ट और बीपी, हड्डियों औरआंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सूर्य को मजबूत करने के लिए सूर्य को पानी में गुड़ मिलाकर अर्घ्य रोज देना चाहिए। आप मंदिर में तांबे का दान भी कर सकते हैं।




साइन इन