सिंह मासिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-30 अप्रैल 2026 का समय, पढ़ें पूरा राशिफल
Leo Monthly Horoscope 1-30 April 2026 Singh Rashi ka Rashifal Masik Horoscope : जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।यहां पढ़ें अप्रैल के महीने में लवलाइफ से लेकर हेल्थ, मनी से लेकर करियर में क्या -क्या होने वाला है।

सिंह राशिफल अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: अप्रैल का महीना आपके लिए अच्छे पल लेकर आया है। लवलाइफ में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपके काम की तरीफ होगी। लेकिन ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचकर चलेंगे तो आपको लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में डेडलाइन का ध्यान रखें, जो काम मिले, उसे पूरे फोकस से करें। आपको प्रोफेशनल फैसले भी सोच समझकर लेने हैं। हेल्थ सही है, लेकिन तनाव से बचने की कोशिश करें। यहां पढ़ें अप्रैल के महीने में लवलाइफ से लेकर हेल्थ और मनी से लेकर करियर में क्या -क्या होने वाला है। पढ़ें मासिक राशिफल
सिंह लव राशिफल
लवलाइफ में उम्मीदों को कम कर दें, अगर उम्मीदें ज्यादा होंगी, तो टूटने का दर्द भी ज्यादा होगा। आपको लवर की केयर करनी है। हो सकता है जिस तरह आप केयर करते हैं, आपको बदले में ना मिले? लेकिन यह आप पर निर्भर है? इस समय गलतफहमियां हो सकती हैं, स्पष्ट बातचीत से आप इसे दूर कर सकते हैं। अगर किसी बात पर बहस हो तो उस टॉपिक को बदल लें। इस तरह आफ लवलाइफ में अच्छे पलों को देखेंगे। आपके लिए लवलाइफ में लवर या पार्टनर को खुश रखना जरूरी है। वेकेशन पर जाएं और उनके साथ अपने इमोशंस शेयर करें।
सिंह करियर मासिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में आपको एक अलग पहचान मिल सकती हैं, लेकिन आपके लिए यह सही नहीं है कि आप क्या करने वाले हैं, इसका प्लान किसी को बताएं। इस तरह आपको लाभ भी मिलेगा और आपका संस्थान भी आपकी वैल्यू करेगा। आपको कोई भी आइडिया आए तो स पर काम करना शुरू करें। आपके दूसरे इनकम के सोर्स भी इस समय बन सकते हैं, लेकिन इनको लेकर अबी खुालासा ना करें। आपकी मैनेजमेंट करने की एबिलिटी भी नोटिस की जाएगी। आपको इतनी तारीफ होने से आप ऑफिस पॉलिटिक्स का भी शिकार हो सकते हैं, इसलिए खास ध्यान रखें।
सिंह मनी मासिक राशिफल
इस महीने सिंह राशि वालों के पास पैसा आएगा। आपको अचानक धन लाभ के योग है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियां और खर्चे भी आएगे? आपके सामने लोन का तनाव आ सकता है, लेकिन फाइनेंशियल प्लानिंग से आप इसे कम कर सकते हैं। कुछ सिंह राशि के लोग सट्टे वाले बिजनेस में भी पैसा लगाएंगे, लेकिन इसमें फिफ्टी फिफ्टी चांस है कि आपको लाभ हो, इसे अवाइड करना ही आपके लिए अच्छा है। आपको किसी को ट्रीट देने में भी पैसा खर्च हो सकता है। आपको किसी भी चीज पर पैसो ओवर खर्च नहीं करना है, इसे सेव करने की सोचें।
सिंह हेल्थ मासिक राशिफल
अप्रैल का महीना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा है, लेकिन संतान पक्ष की हेल्थ को लेकर आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, इसके लिए आपको एफर्ट करना होगा। आपके सामने आर्थिक तौर पर भी तनाव हो सकता है। मानसिक तौर पर तनाव और मूड स्विंग भी आपके सामने आ सकते हैं। कुल मिलाकर आपको मानसिक हेल्थ से लेकर फिजिकल हेल्थ पर भी ध्यान देना है। आपको सिंपल फिटनेस रुटीन को फॉलो करना है, रोज एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग आपके लिए बहुत जरूरी है। किसी चीज का तनाव ना लें, तनाव हो तो ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।




साइन इन