Surya aur Chandra Grahan 2026: Solar-Lunar Eclipse Date, Time aur India Visibility 2026 में लगेंगे 4 ग्रहण: क्या भारत में दिखेंगे? जानें तारीख और समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में लगेंगे 4 ग्रहण: क्या भारत में दिखेंगे? जानें तारीख और समय

Surya aur Chandra Grahan 2026: साल 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस साल आसमान में कुल चार बड़े ग्रहण देखने को मिलेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। ये घटनाएं वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह प्राकृतिक और खगोलीय प्रक्रिया मानी जाती हैं। 

Thu, 12 Feb 2026 06:03 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 में लगेंगे 4 ग्रहण: क्या भारत में दिखेंगे? जानें तारीख और समय

साल 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस साल आसमान में कुल चार बड़े ग्रहण देखने को मिलेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। ये घटनाएं वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह प्राकृतिक और खगोलीय प्रक्रिया मानी जाती हैं। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आते हैं, तभी ग्रहण लगता है। इसलिए विज्ञान इसे अंतरिक्ष में होने वाली सामान्य गतिविधि के रूप में देखता है। लेकिन भारत में ग्रहण को सिर्फ वैज्ञानिक नजर से नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से भी जोड़ा जाता है। सदियों से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का समय आध्यात्मिक रूप से संवेदनशील माना जाता है। यही कारण है कि जैसे ही ग्रहण की तारीख सामने आती है, लोग पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं और पंचांग देखकर समय नोट करते हैं। ग्रहण के दौरान सूतक काल का विशेष महत्व होता है। इस समय कई लोग पूजा-पाठ, मंत्र जप और ध्यान करते हैं, जबकि शुभ कार्य, यात्रा या नए काम की शुरुआत टाल दी जाती है। कुछ घरों में ग्रहण के समय भोजन बनाने और खाने से भी परहेज किया जाता है। आइए जानते हैं, 2026 में कब-कब लगेंगे ग्रहण और भारत में दिखेंगे या नहीं….

भारत में नहीं दिखेंगे सूर्य ग्रहण- 2026 में दो बार सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन ये दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा और दूसरा 12 अगस्त 2026 को। दूसरा ग्रहण ‘रिंग ऑफ फायर’ यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूरज के चारों ओर आग की अंगूठी जैसा दृश्य बनता है। लेकिन चूंकि ये दोनों भारत में नजर नहीं आएंगे, इसलिए यहां सूतक काल नहीं माना जाएगा और सामान्य दिनचर्या चलती रहेगी।

भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण- सूर्य ग्रहण भले न दिखें, लेकिन दोनों चंद्र ग्रहण में से एक भारत में दिखाई देंगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व रहेगा। पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होगा। यह शाम 6:26 बजे से 6:46 बजे तक दिखाई देगा। यह हल्का ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा थोड़ा धुंधला नजर आएगा। जहां ग्रहण दिखेगा, वहां सूतक काल लागू रहेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, यानी चंद्रमा का कुछ हिस्सा छाया में जाएगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 महीने तक शनि इन राशियों पर करेंगे खूब कृपा, राजा के समान हो जाएगा जीवन

सूतक में क्या सावधानी रखें?- परंपरा के अनुसार ग्रहण के समय कुछ लोग पूजा-पाठ, मंत्र जप या ध्यान करते हैं। कई घरों में इस दौरान खाना नहीं बनाया जाता और शुभ काम टाल दिए जाते हैं। हालांकि ये धार्मिक मान्यताएं हैं, विज्ञान की नजर से ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है। इसलिए लोग अपनी आस्था के हिसाब से नियमों का पालन करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध-शुक्र के बाद सूर्य का कुंभ राशि प्रवेश, जानें किसे होगा फायदा-नुकसान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!