Horoscope Shani Nakshatra Parivartan 2026: Saturn Transit ka Rashiyon par Asar Rashifal 5 महीने तक शनि इन राशियों पर करेंगे खूब कृपा, राजा के समान हो जाएगा जीवन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

5 महीने तक शनि इन राशियों पर करेंगे खूब कृपा, राजा के समान हो जाएगा जीवन

साल 2026 में शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के लिए राहत और फायदे लेकर आने वाला है। 17 मई 2026 को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। यानी करीब 5 महीने तक शनि की चाल इन राशियों के लिए मददगार मानी जा रही है।

Mon, 9 Feb 2026 03:32 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
5 महीने तक शनि इन राशियों पर करेंगे खूब कृपा, राजा के समान हो जाएगा जीवन

Horoscope Shani Nakshatra Parivartan 2026: साल 2026 में शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के लिए राहत और फायदे लेकर आने वाला है। 17 मई 2026 को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। यानी करीब 5 महीने तक शनि की चाल इन राशियों के लिए मददगार मानी जा रही है। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों को करियर, कमाई और परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जिन लोगों को लंबे समय से मेहनत के बाद भी सही फल नहीं मिल पा रहा था, उनके लिए यह समय राहत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं, 5 महीने तक शनि इन राशियों पर कृपा करेंगे शनि देव…

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। कुछ लोगों को नई डील या अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी काम जो रुके हुए थे, उनमें भी गति आ सकती है। बातचीत करने का तरीका सुधरेगा, जिससे लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। मेहनत का फल मिलेगा और सेहत में भी सुधार महसूस हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आने वाले 5 महीने राहत भरे हो सकते हैं। मन में चल रहा तनाव कम होगा और चीजें पहले से बेहतर होती नजर आएंगी। पैसों की स्थिति संभलेगी और खर्च पर कंट्रोल बन पाएगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। जो लोग नया काम या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय ठीक माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले लेने में पहले से ज्यादा साफ सोच आएगी। विदेश में पढ़ाई या काम का सपना देख रहे छात्रों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें कुंभ राशि वालों पर प्रभाव

मकर राशि- मकर राशि वालों पर शनि देव की खास नजर रह सकती है। इस दौरान जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पुरानी प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। किसी पुराने दोस्त से मदद या अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा, शादी-ब्याह या किसी शुभ कार्यक्रम का न्योता मिल सकता है। पुराने संपर्क काम आएंगे और अटके काम पूरे होने के योग बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में गुरु दो बार बदलेंगे राशि, इन 4 राशियों का खुल सकता है भाग्य

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!