Sun-Jupiter Kendra Yoga 2026: These 5 Zodiac Signs May Face Problems from April 9 Sun-Jupiter Kendra Yog 2026: 9 अप्रैल से बढ़ेगी परेशानी, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun-Jupiter Kendra Yog 2026: 9 अप्रैल से बढ़ेगी परेशानी, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में एक अहम ग्रह स्थिति बनने जा रही है, जिसका असर कई राशियों पर दिख सकता है। 9 अप्रैल 2026 को सूर्य और बृहस्पति के बीच एक खास तरह का संबंध बनेगा, जिसे ज्योतिष में केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है। यह योग तब बनता है, जब दोनों ग्रह एक-दूसरे से चौथे या दसवें स्थान पर होते हैं।

Sun, 5 April 2026 11:27 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sun-Jupiter Kendra Yog 2026: 9 अप्रैल से बढ़ेगी परेशानी, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में एक अहम ग्रह स्थिति बनने जा रही है, जिसका असर कई राशियों पर दिख सकता है। 9 अप्रैल 2026 को सूर्य और बृहस्पति के बीच एक खास तरह का संबंध बनेगा, जिसे ज्योतिष में केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है। यह योग तब बनता है, जब दोनों ग्रह एक-दूसरे से चौथे या दसवें स्थान पर होते हैं। सूर्य जहां आत्मविश्वास, ताकत और अहं का कारक है, वहीं बृहस्पति ज्ञान और समझ का। ऐसे में जब ये दोनों आमने-सामने आते हैं, तो कई बार सोच और फैसलों में टकराव बढ़ सकता है। इस योग का असर हर किसी पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा। खासकर फैसले लेने में गलती होने की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचना जरूरी है।

आइए जानते हैं, किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा मिला-जुला असर देने वाला है। सूर्य आपकी ही राशि में है, इसलिए आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही गुस्सा भी बढ़ सकता है। ऊपर बैठे लोगों या परिवार के बड़ों से बहस होने की स्थिति बन सकती है। सरकारी काम या कागज से जुड़े मामलों में रुकावट आ सकती है। इस समय सबसे जरूरी है कि कोई भी दस्तावेज साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें। जल्दबाजी यहां नुकसान दे सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को इस दौरान पैसों के मामले में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और बजट बिगड़ सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाना बेहतर रहेगा। नुकसान के संकेत दिख रहे हैं। कोई काम आखिरी समय पर अटक सकता है, जिससे मन परेशान हो सकता है। इस समय उधार देने से भी बचें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह योग इमेज और करियर पर असर डाल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी बातों को गलत तरीके से लिया जा सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। इस समय अपनी बात को शांत तरीके से रखना ज्यादा जरूरी रहेगा। बेवजह की बहस से दूरी बनाकर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य गोचर से मिलेंगे शुभ फल

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। तनाव बढ़ सकता है और उसका असर सेहत पर भी दिख सकता है। घर में जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़ी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। साथ ही थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। ध्यान या योग करने से राहत मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 5 से 11 अप्रैल तक का राशिफल

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को इस दौरान असुरक्षा महसूस हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है और बचत पर असर पड़ सकता है। ऑफिस में भी दबाव महसूस हो सकता है। काम में रुकावट आ सकती है। इस समय नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन अभी ऐसा करना सही नहीं रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में भी थोड़ी दूरी आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रखना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!