फरवरी में बदलेगी बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल की चाल, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
फरवरी का महीना ज्योतिषीय नजरिए से खास रहने वाला है। इस महीने चार बड़े ग्रह- बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ग्रहों की यह हलचल न सिर्फ व्यक्तिगत जीवन बल्कि करियर, रिश्तों और आर्थिक मामलों पर भी असर डाल सकती है।

फरवरी का महीना ज्योतिषीय नजरिए से खास रहने वाला है। इस महीने चार बड़े ग्रह- बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ग्रहों की यह हलचल न सिर्फ व्यक्तिगत जीवन बल्कि करियर, रिश्तों और आर्थिक मामलों पर भी असर डाल सकती है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को बुद्धि और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र को प्रेम और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य को आत्मबल और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं मंगल को ऊर्जा और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब ये चारों ग्रह एक ही महीने में गोचर करते हैं, तो इसका असर व्यापक और गहरा माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, फरवरी में होने वाले इन ग्रह परिवर्तनों से कुछ राशियों के लिए परिस्थितियां बेहतर होने के संकेत मिल रहे हैं। खास तौर पर 5 राशियों के लिए यह समय नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल- चारों के गोचर से कई राशियों के जीवन में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
फरवरी में कब-कब होगा ग्रहों का गोचर
फरवरी महीने में ग्रहों की चाल इस प्रकार बदलने जा रही है
बुध गोचर – 3 फरवरी
शुक्र गोचर – 6 फरवरी
सूर्य गोचर – 13 फरवरी
मंगल गोचर – 23 फरवरी
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इन चारों गोचरों का संयुक्त प्रभाव कुछ राशियों के लिए लंबे समय से अटके कामों में गति ला सकता है। खास बात यह है कि ये चारों ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध गोचर (3 फरवरी): सोच और फैसलों में बदलाव
3 फरवरी को बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही लोगों की सोच और निर्णय लेने की क्षमता पर असर दिखने लगेगा। यह समय- बातचीत और संवाद को बेहतर बनाने वाला, पढ़ाई, लेखन, मीडिया और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल और रुके हुए कामों में स्पष्टता देने वाला रहेगा। इस गोचर के बाद कई लोगों को अपने करियर और पैसों से जुड़े फैसलों में नई दिशा मिल सकती है।
शुक्र गोचर (6 फरवरी): रिश्तों और सुख-सुविधाओं पर असर
6 फरवरी को शुक्र का गोचर प्रेम, रिश्तों और आराम से जुड़ी चीजों को प्रभावित करेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार- प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत, शादीशुदा जीवन में तालमेल बढ़ सकता है। इसके साथ ही कला, फैशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को भी फायदा हो सकता है।हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह भी दी जाती है।
सूर्य गोचर (13 फरवरी): आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी
13 फरवरी को सूर्य का गोचर आत्मबल और आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान- नेतृत्व से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है, सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा औक आत्मसम्मान और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। यह गोचर कई लोगों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने का मौका देगा।
मंगल गोचर (23 फरवरी): ऊर्जा और एक्शन का समय
महीने के अंत में 23 फरवरी को मंगल का गोचर होगा। मंगल ऊर्जा और साहस का प्रतीक है, इसलिए- काम को लेकर नई ऊर्जा महसूस होगी, साहसिक फैसले लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और खेल, तकनीकी और मेहनत वाले क्षेत्रों में सक्रियता आएगी। हालांकि, गुस्से और जल्दबाजी से बचने की सलाह भी दी जाती है।
इन 5 राशियों के लिए शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन
ज्योतिषीय संकेतों के अनुसार, फरवरी में ग्रहों की चाल बदलने से जिन 5 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है, वे हैं-
1. वृषभ राशि
करियर और आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और काम में स्थिरता आएगी।
2. मिथुन राशि
बुध के गोचर से संवाद और फैसलों में स्पष्टता आएगी। नौकरी और व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं।
3. सिंह राशि
सूर्य गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेतृत्व से जुड़े कामों में पहचान और सम्मान मिल सकता है।
4. तुला राशि
शुक्र के प्रभाव से रिश्तों और सामाजिक जीवन में सुधार होगा। प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनेगा।
5. धनु राशि
मंगल और सूर्य के संयुक्त प्रभाव से साहस बढ़ेगा। नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
किन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहों का यह बदलाव अवसर तो देता है, लेकिन सही परिणाम तभी मिलते हैं जब-
फैसले सोच-समझकर लिए जाएं।
जल्दबाजी और अहंकार से बचा जाए।
रिश्तों और पैसों में संतुलन बनाए रखा जाए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन