Sun Transit In Sagittarius Surya Gochar Rashi Parivartan Dhanu Rashi Mein Horoscope Rashifal धनु राशि में सूर्य के गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, शुरू होगा गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

धनु राशि में सूर्य के गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, शुरू होगा गोल्डन टाइम

सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य 16 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता, साहस, सरकारी लाभ, मान-सम्मान और पहचान का कारक ग्रह माना जाता है।

Sat, 6 Dec 2025 09:45 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
धनु राशि में सूर्य के गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, शुरू होगा गोल्डन टाइम

सूर्य 16 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता, साहस, सरकारी लाभ, मान-सम्मान और पहचान का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से इन राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि: 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मेष जातकों के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में एक स्पष्ट उछाल दिखाई देगी। यह समय आपको पेशेवर मोर्चे पर नेतृत्व करने और अपने निर्णयों को मजबूती से रखने का मौका देता है। किसी नए प्रोजेक्ट, इंटरव्यू या प्रमोशन से जुड़ी उम्मीदें साकार हो सकती हैं। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और धन लाभ के संकेत भी उभरेंगे। यात्राएं लाभकारी रहेंगी और आपको लोगों का समर्थन मिलता महसूस होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए यह गोचर बेहद अनुकूल है, क्योंकि सूर्य आपका स्वामी ग्रह है और धनु में इसका प्रवेश आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव को बढ़ाता है। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और कोई अहम जिम्मेदारी या अवसर आपके हाथ लग सकता है। क्रिएटिव फील्ड, जैसे- मीडिया, डिजाइन, आर्ट या कंटेंट में काम करने वालों को खास सफलता मिल सकती है। प्रेम और शिक्षा से जुड़े मामलों में भी सकारात्मकता बढ़ेगी, जिससे मन में संतुलन और उत्साह बनेगा।

तुला राशि: धनु राशि में सूर्य का गोचर तुला राशि को संवाद, नेटवर्किंग और निर्णय लेने की शक्ति देता है। पत्रकारिता, पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग या सोशल मीडिया से जुड़े लोग अपनी बात से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। यह समय छोटी यात्राओं, मीटिंग्स और नए संपर्कों से प्रगति दिला सकता है। किसी प्रोजेक्ट पर अटकी बातचीत आगे बढ़ सकती है और ज्ञान या स्किल अपग्रेड से जुड़े अवसर भी सामने आएंगे। कुल मिलाकर यह अवधि आपके प्रयासों को दिशा देने वाली रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल?

धनु राशि : जब सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश करता है, तो यह समय आपके व्यक्तित्व, आत्मबल और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाता है। आप नई शुरुआतों के लिए प्रेरित होंगे और लंबे समय से रुकी योजनाओं पर फिर से काम करने का उत्साह पैदा होगा। परिवार और सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। सेहत और मानसिक स्पष्टता सुधरेगी, जिससे आप आने वाले हफ्तों में सही दिशा तय कर सकेंगे।

मकर राशि: मकर राशि के लिए सूर्य का यह गोचर भीतर की तैयारी, आर्थिक मजबूती और पुराने कामों की पूर्ति की दिशा में सकारात्मक असर छोड़ता है। विदेश, ऑनलाइन वर्क या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। खर्च संतुलित रहेंगे और वित्तीय योजनाओं में स्पष्टता बढ़ेगी। बीते समय से लंबित चल रहे कामों को पूरा करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन हल्का होगा। यह अवधि शांत रहते हुए रणनीति बनाने और आने वाले बदलावों के लिए खुद को तैयार करने का समय है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!