Mangal Rashi Parivartan Gochar Dhanu Rashi Mein Mars Transit In Sagittarius Horoscope Rashifal धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल? पढ़ें विस्तृत राशिफल

7 दिसंबर को मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषशास्त्र में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है।

Fri, 5 Dec 2025 11:00 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल? पढ़ें विस्तृत राशिफल

7 दिसंबर को मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषशास्त्र में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मंगल के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मंगल आपके स्वामी ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद सक्रियता और आत्मविश्वास लाएगा। करियर में तेज प्रगति, यात्रा के योग और नए अवसर बनेंगे। रिश्तों में थोड़ी गर्मी आ सकती है। बातचीत संभलकर करें। ऊर्जा बढ़ेगी लेकिन ध्यान रखें कि जल्दबाजी नुकसान न दें।

वृषभ राशि- यह समय आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है। निवेश सोच-समझकर करें। करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी लेकिन आप मजबूती से टिकेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें। तनाव से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मिथुन राशि- रिश्तों के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। पार्टनर के साथ मतभेद जल्दी बढ़ सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप में भी सावधानी जरूरी है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है।

कर्क राशि- काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर रक्तचाप और थकान से संबंधित परेशानी हो सकती है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। रिश्तों में पॉजिटिव सुधार की संभावना है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि- मंगल आपकी ऊर्जा को दोगुना कर देगा। करियर में नए प्रोजेक्ट और क्रिएटिव काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर होगी और पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय बेहद शुभ है। स्पोर्ट्स और प्रतियोगी परीक्षा वालों को विशेष लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा शनि का प्रभाव? यहां पढ़ें अपनी राशि का हाल

कन्या राशि- घर और परिवार से जुड़े फैसलों में सतर्क रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बन सकते हैं। करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा पर मेहनत रंग लाएगी। रिश्तों में शांति बनाए रखें। घुटने या पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

तुला राशि- मंगल की बदौलत आपकी बातचीत की क्षमता मजबूत होगी। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन क्षेत्र वालों के लिए सफलता के योग हैं। छोटे भाई-बहन को लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बनते हैं। लेकिन रिश्तों में तेज बोलना नुकसान कर सकता है।

वृश्चिक राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में थोड़ी गर्मी रहेगी। शांत रहें। काम में अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन गुस्सा बढ़ सकता है, इसे कंट्रोल में रखें।

धनु राशि- मंगल आपके ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए यह समय जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगा। साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई शुरुआतें होंगी। करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। लेकिन गुस्सा और जल्दबाजी रिश्तों को खराब कर सकती है, संभलकर चलें। यात्रा के योग मजबूत हैं।

मकर राशि- यह समय आत्मनिरीक्षण और योजनाओं को मजबूत करने का है। पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। कुछ लोगों को आध्यात्मिक झुकाव महसूस होगा। सेहत में नींद और तनाव से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

कुंभ राशि- दोस्त और नेटवर्क आपके लिए शुभ साबित होंगे। सोशल लाइफ सक्रिय रहेगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। धन का लाभ भी संभव है। टीम वर्क में आपकी भूमिका मजबूत होगी।

मीन राशि- करियर में तेजी आएगी और आपकी लीडरशिप क्षमता उभरकर सामने आएगी। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में तनाव से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थकान बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!