Sun Transit in aries 2025 april surya gochar mesh rashi these 3 lucky zodiac signs rashifal Sun Transit: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष गोचर, इन 3 राशियों को एक महीने मिलेंगे शुभ परिणाम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun Transit: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष गोचर, इन 3 राशियों को एक महीने मिलेंगे शुभ परिणाम

Surya Gochar: सूर्य जल्द ही मंगल ग्रह की राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। जानें सूर्य का मेष गोचर किन राशियों के लिए साबित होगा शुभ-

Wed, 2 April 2025 08:15 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Sun Transit: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष गोचर, इन 3 राशियों को एक महीने मिलेंगे शुभ परिणाम

Surya Rashi Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य इस समय गुरु की मीन राशि में विराजमान हैं। 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मेष गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ राशि वालों को सूर्य के मेष राशि में जाने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इन राशि वालों को नौकरी में अच्छे प्रस्ताव के साथ आय में वृद्धि और व्यापार में उन्नति मिलने की संभावना है। इसके बाद 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानें सूर्य का मेष गोचर किन राशियों के लिए शुभ-

1. वृषभ राशि- सूर्य का मेष गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में शनि का उदय कब होगा? जानें किन राशियों पर डालेंगे शुभ प्रभाव

2. तुला राशि- तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आनंददायक समय का निर्माण होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की व व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। बच्चों का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे।

3. मीन राशि- मीन राशि वालों को सूर्य कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। निवेश का अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल रहेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!