Shani Uday 2025 April Effect Saturn rise in pisces these 3 lucky zodiac signs gets benefits Shani Uday: 9 अप्रैल को शनि मीन राशि में होंगे उदित, इन 3 राशियों का बदलेंगे समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Uday: 9 अप्रैल को शनि मीन राशि में होंगे उदित, इन 3 राशियों का बदलेंगे समय

  • Shani Uday 2025: शनि करीब 40 दिन बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जानें शनि उदय का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

Tue, 1 April 2025 09:03 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Uday: 9 अप्रैल को शनि मीन राशि में होंगे उदित, इन 3 राशियों का बदलेंगे समय

Shani Uday in Meen Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को ग्रहों का न्यायाधीश माना गया है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि इस समय अस्त अवस्था में मीन राशि में विराजमान हैं और शनि 28 फरवरी 2025 को अस्त हुए थे और करीब 40 दिन बाद 9 अप्रैल को को मीन राशि में उदित होंगे। शनि के उदित होने से कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों का उजाला आ सकता है। कुछ भाग्यशाली राशियों को शनि कृपा से शुभ समाचार की प्राप्ति व करियर में उन्नति प्राप्त हो सकती है। जानें शनि गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

1. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि का उदय शुभ रहने वाला है। शनि आपकी राशि के छठवें भाव में उदित होंगे। शनि उदय से आपको शारीरिक व मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आप अपनी स्किल दिखाने में सफल रहेंगे। शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनु मासिक राशिफल: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना?

2. वृश्चिक राशि- शनि वृश्चिक राशि के पंचम भाव में उदित होंगे। जिससे आपको आकस्मिक धन लाभ होने के साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। शनि के मीन गोचर से वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति भी मिल चुकी है।

3. मकर राशि- शनि मकर राशि के तीसरे भाव में उदित होंगे। शनि कृपा से मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। धन-धान्य में वृ्द्धि होगी। पारिवारिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। धन से जुड़ी समस्याओं पर काबू पा लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल: 1-30 अप्रैल तक का समय मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!