Somvar ki puja kaise kare Somwar Pooja Shiva puja vidhi कल सोमवार को इस तरीके से करें शिव जी की पूजा, बरसेगी कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल सोमवार को इस तरीके से करें शिव जी की पूजा, बरसेगी कृपा

Somvar ki puja kaise kare : सोमवार के दिन विशेष तौर पर शिव पूजन की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजन करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं।

Sun, 15 June 2025 02:34 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल सोमवार को इस तरीके से करें शिव जी की पूजा, बरसेगी कृपा

Somvar ki puja kaise kare: कल 16 जून 2025 के दिन सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। सोमवार के दिन विशेष तौर पर शिव पूजन की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजन करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं। लिंगपुराण, शिवपुराण और स्कंदपुराण में ऐसे कई उपाय और पूजन विधि बताई गई है, जिन्हें अपनाकर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

कल सोमवार को इस तरीके से करें शिव जी की पूजा, बरसेगी कृपा

इस खास समय में पूजन अत्यंत पुण्यदायक: ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद पवित्र व फलदायक माना जाता है। शिवपुराण के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि कर श्रद्धापूर्वक शिव जी का ध्यान करने से पूर्व जन्मों के पाप भी नष्ट हो सकते हैं। ध्यान करते समय भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों का स्मरण करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप करते हुए मौन आराधना भी कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 16 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:16 जून को बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ

मंत्र-जाप: पुराणों के अनुसार, मंत्र जपने मात्र से भी भगवान की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। स्नान आदि कर पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। महामृत्युंजय मंत्र बेहद शक्तिशाली माना जाता है।

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्,

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

ॐ नमः शिवाय

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

करें अभिषेक: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक गंगाजल से, पंचामृत (गाय का कच्चा दूध, घी, पवित्र जल, शहद और दही) से या रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं। इच्छा व सामर्थ्य अनुसार, शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य, गुरु, बुध मिथुन राशि में, आज से इन 3 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये चीजें: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को भांग, बिल्वपत्र, धतूरा, भस्म, आक के फूल बेहद प्रिय हैं। भोले बाबा की कृपा पाने के लिए इन प्रिय चीजों को अर्पित करें।

नोट करें: अगर आप सोमवार का व्रत रखते हैं तो इस दिन सोमवार की कथा का पाठ जरूर करें। वहीं, अगर आपके पास सामाग्री न भी हो तो भी सच्चे मन से भगवान का ध्यान करने से आप भगवान का अहिर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!