Shukra Gochar Rashi Parivartan Kumbh Rashi Mein Venus Transit In Aquarius Horoscope Rashifal शनि की राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

  • हों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आज यानी 28 दिसंबर को शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि का स्वामित्व शनिदेव के पास है।

Sat, 28 Dec 2024 01:17 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

Shukra Gochar Rashi Parivartan Kumbh Rashi Mein : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आज यानी 28 दिसंबर को शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि का स्वामित्व शनिदेव के पास है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल....

मेष राशि- आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहने की संभावना है।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में नकारात्मक विचारों से भी बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

कर्क राशि- रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी तथा आय में वृद्धि भी हो सकती है। खर्चे भी बढ़ेंगे।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिल सकता है।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबारी क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परंतु मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपसी सहयोग भी रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि- मन अशांत रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान के स्वास्थ्य का घ्यान रखें।

मकर राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्म विश्वास भी बहुत रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल की शुरुआत में बदलेगी बुध की चाल, इन राशियों को होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!