Mercury Transit in sagittarius budh gochar rashi parivartan dhanu rashi mein horoscope rashifal नए साल की शुरुआत में बदलेगी बुध की चाल, इन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नए साल की शुरुआत में बदलेगी बुध की चाल, इन राशियों को होगा लाभ

  • 2025 की शुरुआत में यानी 4 जनवरी, 2025 को बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।

Thu, 26 Dec 2024 06:06 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नए साल की शुरुआत में बदलेगी बुध की चाल, इन राशियों को होगा लाभ

Mercury Transit : 2025 की शुरुआत में यानी 4 जनवरी, 2025 को बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि-

मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

आय में वृद्धि होगी।

अफसरों का सहयोग मिलेगा।

परिवार का भी सहयोग मिलेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

मिथुन राशि-

घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।

माता का सहयोग मिलेगा।

लाभ में वृद्धि की संभावना है।

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धन- लाभ होगा।

वाणी में मधुरता रहेगी।

सिंह राशि-

परिवार का साथ मिलेगा।

कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा।

लाभ के अवसर मिलेंगे।

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि-

कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।

भाइयों का सहयोग मिलेगा।

घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।

नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।

आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

माता का सहयोग मिलेगा।

वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में 3 बार बदलेगी गुरु की चाल, इन राशियों को होगा फायदा
ये भी पढ़ें:मेष लव राशिफल 2025 : नए साल में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!