Chandra Grahan 2026 Lunar Eclipse Date and Time in India kab lgega saal ka pehla Grahan क्या होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया? जानें कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

क्या होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया? जानें कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2026 Lunar Eclipse Date and Time: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के आस-पास लगने जा रहा है। मार्च के महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। 

Sat, 31 Jan 2026 12:28 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया? जानें कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2026 Lunar Eclipse Date and Time: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना सभी को आकर्षित करती है। जल्द ही इस साल का पहला ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण चंद्र ग्रहण कहलाएगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के आस-पास लगने जा रहा है। मार्च के महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का नजारा बेहद ही खास व दिलचस्प माना जा रहा है। आइए जानते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण कब, कहां, कैसे व कब तक लगने वाला है-

क्या होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया?

नहीं, इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर नहीं लेकिन होली के एक दिन पहले लगने वाला है।

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार के दिन, 3 मार्च को लगने जा रहा है। इस साल 3 मार्च के दिन होलिका दहन की जाएगी।

कब शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च की दोपहर में 03 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।

कब खत्म होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

साल के पहले चंद्र ग्रहण की समाप्ति शाम में 06 बजकर 47 मिनट पर होगी।

क्या सूतक काल लगेगा?

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। जिन शहरों या देशों में ये चंद्र ग्रहण दिखाई दिखाई देगा, उन जगहों पर सूतक काल भी मान्य होगा।

कब से शुरू होगा सूतक काल?

साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च 2026 की सुबह 06 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा।

सूतक काल कब समाप्त होगा?

चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही सूतक काल भी खत्म हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  • जिन जगहों पर चंद्र ग्रहण दिखेगा, वहां पर सूतक काल में वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़ कर भोजन आदि करने से बचें।
  • चंद्र ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जी आदि काटने एवं नुकीली वस्तु के प्रयोग से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी में इन 5 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें 1-28 फरवरी का राशिफल
ये भी पढ़ें:कब है माघ पूर्णिमा, जान लें डेट, विधि व मुहूर्त
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!