Shani Vakri 2026 in meen rashi july 2026 know effect of saturn retrograde in shani sadesati zodiac शनि मीन राशि में होंगे वक्री, जुलाई में साढ़ेसाती राशियों के लिए लाभ और हानि दोनों, जानें क्या होगा 3 राशियों पर असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि मीन राशि में होंगे वक्री, जुलाई में साढ़ेसाती राशियों के लिए लाभ और हानि दोनों, जानें क्या होगा 3 राशियों पर असर

Shani Vakri 2026: शनि को कर्मफलदाता या टास्कमास्चर कहा जाता है। शनिदेव साल 2026 में मीन राशि में ही रहेंगे, लेकिन जुलाई में वक्री होंगे। शनि का यह बदलाव आपके लिए खास रहेगा। साल 2027 में ये मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे।

Wed, 4 Feb 2026 11:06 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि मीन राशि में होंगे वक्री, जुलाई में साढ़ेसाती राशियों के लिए लाभ और हानि दोनों, जानें क्या होगा 3 राशियों पर असर

Shani Vakri 2026: शनि को कर्मफलदाता या टास्कमास्चर कहा जाता है। शनिदेव साल 2026 में मीन राशि में ही रहेंगे, लेकिन जुलाई में वक्री होंगे। शनि का यह बदलाव आपके लिए खास रहेगा। साल 2027 में ये मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे। शनि जब वक्आरी होंगे, तो साढ़ेसाती वाली राशियों पर असर तो होगा ही साथ ही इनके साथ 12 राशियों पर असर होगा। इस साल 2026 में 27 जुलाई को शनि मीन राशि में मार्गी से वक्री हो जाएंगे। ऐसे में आइए आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को थोड़ा लाभ तो मिलेगा, लेकिनसावधानी बरतनी होगी

मेष राशि राशि वालों के लिए वक्री होने पर क्या असर

मेष राशि वालों इस दौरान धैर्य का साथ नहीं छोड़ना है। आपकी इनकम बढ़ेगी, कहीं नुकसान भी होगा, लेकिन इससे घबराएं, नहीं। एक्सपीरियंस लोगों से सलाह लेकर काम करें। खर्च बढ़ें तो उन्हें कम करने की कोशिश करें। काम को उसके पूरे प्रोसेस से करें, शार्टकट के चक्कर में ना पड़े, इससे नुकसान का लेवल बढ़ सकता है। रिश्तों में आपके थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें और मानसिक तौर पर झल्लाहट रहेगी, इसलिए शांत रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती किसे करेगी परेशान, 3 राशियों के लिए कैसी होगी लाइफ

कुंभ वालों पर क्या होगा शनि वक्री का प्रभाव

कुंभ राशि वालों को विदेश यात्रा से लेकर निवेश में सावधान रहना होगा। आपके लिए एक के बाद एक चीजें लगातार दिक्कतें देंगी, लेकिन आप धैर्य से निपटना है।लाइफ पार्टनर के साथ गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं। आप बिजनेस में लाभ होने के चांस हैं, लेकिन सरकारी अधिकारियों से थोड़ी दिक्कत हो सकती है, किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।

मीन राशि वालों पर वक्री शनि का प्रभाव

शनि मीन राशि में हैं, मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु और शनि के कारण मीन राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके लिए वाहन खरीदने का मुहूर्त बन रहा है, लेकिन इसमें भी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। किसी पर जल्दी विश्वास ना करें, इससे परेशानी और बढ़ सकती हैं। नौकरी में आपके लिए परिस्थितियां अच्छी बन सकती हैं, तो वहां से लाभ पा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध कुंभ गोचर से राहु, बुध, शनि होंगे कुंभ राशि में साथ, जानें कुंभ पर असर

शनि कर्मफलदाता हैं, कब देते हैं दिकक्तें-एक्सपर्ट से जानें

ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी की मानें तो शनि आपके कर्मों का फल देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं, शनि उनका साथ देते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि नीच राशि में हों या सूर्य के साथ हो. शनि कुंडली में अशुभ भाव में बैठें हों। शनि की साढ़ेसाती चल रही हो, ऐसी स्थिति पर शनि आपके लिए दिक्कतें दे सकते हैं। आपको अपने गोल्स तैयार करने होंगे कि आपको किस जगह कोशिश करनी हैं। शनि आपके कामों में देरी कराते हैं, क्योंकि शनि चाहते हैं कि किसी भी काम के लिए आधार मजबूत हो, इसके लिए आप ट्रेंड हों और प्रैक्टिस करें, लेकिन अगर आप किसी को काम को जल्दी में शुरू करते हैं और रिजल्ट भी जल्दी चाहते हैं, तो आपके लिए दिक्कतें आती हैं। ऐसा कहा जाता है कि साढ़ेसाती के दौरान अगर शनि वक्री हैं, तो वो आपके लिए दिक्कतें लाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर ऐसे समय में भी सभी जिम्मेदारियां उठाएं, जमीन से जुड़े रहें।धैर्य से रखें, तो परेशान नहीं होंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!