अगले साल 2027 में मेष राशि में गोचर करेंगे शनि, इसी राशि में चल रही साढ़ेसाती, जानें मेंष वालों पर किस समय क्या असर होगा
Shani sadesati mesh Rashi: मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती की शुरुआत हो चुकी है, अब शनि भी इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में मेष राशि पर डबल अटैक रहेगा,अब साल 2032 तक इस राशि में शनि की साढ़ेसाती रहेगी।

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, अगले ही साल शनि इस राशि में आ जाएंगे,ऐसे में मेष राशि पर डबल अटैक रहेगा, एक तो शनि की साढ़ेसाती का और दूसरा शनि खुद इस राशि में आ जाएंगे। अब साल 2032 तक इस राशि में शनि की साढ़ेसाती रहेगी। अगले साल 2027 में इस राशि पर चढ़ती साढ़ेसाती रहेगी। वहीं इस राशि में शनि का आगमन भी होगा। कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए इसे शनि ता डबल अटैक माना जाएगा।आइए जानते हैं, शनि के मेष राशि गोचर में इस राशि के लोगों को इन-किन परेशानियों से गुजरना होगा।
कब होगा शनि का मेष राशि में गोचर
आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में हैं। इसके बाद 3 जून 2027 को सुबह 06:23 बजे शनि मेष राशि में जाएंगे। आपको बता दें कि मेष शनि की नीच राशि है जब शनि अपनीनीच राशि में जाते हैं, तो नीचभंग राजयोग बनता है। इससे सबसे ज्यादा असर एक राशि आगे और एक राशि पीछे भी होगा। मेष, वृषभ और मीन के लिए कई बदलाव आएंगे।
यहां पढ़ें Astrology news in hindi
अब जानें मेष राशि पर क्या असर होगा?
साढ़ेसाती का प्रभाव 2 027 में भी मेष राशि पर रहेगा, लेकिन इसके बाद मेष राशि में शनि भी जब आ जाएंगे, तो मेष राशि वालों के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी। इसी दौरान कुंभ राशि को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। अभी की बात करें तो मेष राशि को लोग अभी शनि साढ़ेसाती के पहले चरण में है, इस चरण में कहा जाता है कि शनि आपको मानसिक तौर पर परेशान करता है। आपको चिंता, बेचैनी और मानसिक दबाव लगने लगेगा। पर्सनल लाइफ में झगड़े हो सकते हैं। आपकी प्रोफेशन लाइफ भी खराब हो जाती है। 2029 तक सेकेंड फेज रहेगा। आपको बता दें कि साढ़ेसाती को सबसे कठिन माना जाता है। इस समय पैसा, काम और सेहत—तीनों को लेकर आप परेशान रहेंगे। यह सब दिक्कतें उन ही लोगों को झेलनी होंगी, जिनकी कुंडली में शनि कमजोर हैं, जिनकी कुंडली में शनि बलवान हैं, उनको ऐसी दिक्कतों नहीं झेलनी होगी। यह चरण धैर्य और अनुशासन की असली परीक्षा है।
कब शुरू होगा साढ़ेसाती का तीसरा चरण
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण 2029 के बाद शुरू होगा और 2032 तक चलेगा। यह सुधार का समय है। जो काम पहले रुके थे, वे अब धीरे-धीरे बनने लगेंगे। 2027 में शनि की कुंभ राशि को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।




साइन इन