Shani Sade Sati Mesh Meen Kumbh Rashi Saturn Effects on aries pisces and aquarius मेष, मीन और कुंभ राशि वालों पर शनि का भारी असर, जानें साढ़ेसाती से मुक्ति की तारीख, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष, मीन और कुंभ राशि वालों पर शनि का भारी असर, जानें साढ़ेसाती से मुक्ति की तारीख

ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। यही वजह है कि शनि का असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। शनि जब किसी राशि पर साढ़ेसाती या ढैय्या डालते हैं तो लोगों के मन में डर बैठ जाता है।

Sat, 16 May 2026 05:01 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेष, मीन और कुंभ राशि वालों पर शनि का भारी असर, जानें साढ़ेसाती से मुक्ति की तारीख

ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। यही वजह है कि शनि का असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। शनि जब किसी राशि पर साढ़ेसाती या ढैय्या डालते हैं तो लोगों के मन में डर बैठ जाता है। माना जाता है कि इस दौरान इंसान को मेहनत, जिम्मेदारियों और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल शनि मीन राशि में विराजमान हैं, जिसके चलते कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती चल रही है। वहीं दो राशियां ढैय्या से प्रभावित हैं। आइए जानते हैं इन राशियों को शनि की साढ़ेसाती से कब राहत मिलेगी।

क्या होती है शनि की साढ़ेसाती

ज्योतिष में जब शनि चंद्र राशि से एक राशि पहले, उसी राशि में और अगली राशि में गोचर करते हैं तो उसे साढ़ेसाती कहा जाता है। यह पूरा समय करीब साढ़े सात साल का होता है। शनि एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं, इसलिए इसका असर लंबे समय तक बना रहता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इसकी शुरुआत 29 मार्च 2025 से मानी जा रही है। साढ़ेसाती का शुरुआती दौर आमतौर पर जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। इस दौरान काम का दबाव बढ़ सकता है। जिम्मेदारियां भी पहले से ज्यादा महसूस हो सकती हैं। कई बार मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है लेकिन रिजल्ट देर से मिलता है। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, मेष राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी राहत 31 मई 2032 के बाद मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए राहत की खबर है। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। माना जाता है कि तीसरे चरण में धीरे-धीरे परेशानियां कम होने लगती हैं और चीजें संभलने लगती हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगते हैं और मानसिक दबाव भी कम हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 जून से चमक सकती है इन 4 राशियों की किस्मत, अक्टूबर तक पैसों की नहीं रहेगी कमी

मीन राशि

मीन राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती जारी रहेगी। आने वाले समय में इसका दूसरा चरण शुरू होगा, जिसे काफी अहम माना जाता है। 3 जून 2027 से इसका दूसरा चरण शुरू हो सकता है। इस दौरान करियर, परिवार और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कई बार मेहनत के बावजूद चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं चलतीं। हालांकि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थितियां धीरे-धीरे बेहतर भी होने लगती हैं। मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह राहत 8 अगस्त 2029 के बाद मिलने के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

क्या करें इस दौरान

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करना, शनि मंदिर में दीपक जलाना और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जल्दबाजी और गुस्से से बचने की भी सलाह दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनिदेव करेंगे कृपा की बरसात

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!