Kal Ka Rashifal 17 May 2026 aries to pisces Horoscope Tomorrow Lucky zodiacs Future predictions Kal Ka Rashifal: 17 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Kal Ka Rashifal: 17 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 17 May 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 17 मई 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Sat, 16 May 2026 02:45 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Kal Ka Rashifal: 17 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Kal Ka Rashifal 17 May 2026 aries to pisces Horoscope, राशिफल : 17 मई के दिन शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को सूर्यदेव की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 17 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 17 मई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

17 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। पुराने रुके काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में मेहनत का फायदा मिलेगा। कारोबार में भी थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के खर्च बढ़े रह सकते हैं। घर और परिवार के कामों में पैसा लग सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी फायदा होने के योग हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए समय राहत देने वाला रह सकता है। कई पुराने काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में फायदा मिलने के संकेत हैं। खर्च भी बने रहेंगे। थकान महसूस हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को कामकाज में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पुराने तनाव कम होंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। पैसों के मामलों में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मेहनत का फायदा मिलेगा। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार और पार्टनर का साथ मिलेगा। व्यापार में फायदा होने के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को धैर्य के साथ काम लेना होगा। कुछ कामों में देरी हो सकती है। नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर सोच-समझकर फैसला लें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज शुक्र की राशि में सूर्य की एंट्री, 31 दिन तक 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा रह सकता है। नौकरी और कारोबार में फायदा मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी में मेहनत का फायदा धीरे-धीरे मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा। खर्च सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 जून से चमक सकती है इन 4 राशियों की किस्मत, अक्टूबर तक पैसों की नहीं रहेगी कमी

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए समय धीरे-धीरे बेहतर होगा। मेहनत का फल मिलने लगेगा। नौकरी और कारोबार में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। काम पूरे होने में समय लग सकता है। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। नौकरी में दबाव महसूस हो सकता है। पैसों के मामलों में सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 मई से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, शनिदेव की कृपा से बनेंगे सभी काम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!