Shani Rashifal Venus Horoscope Saturn Transit in Pisces Venus in Capricorn will benefit these 3 zodiacs शनि मीन राशि और शुक्र मकर राशि में रहकर इन 3 राशियों को देंगे लाभ, होगी अच्छे दिनों की शुरुआत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि मीन राशि और शुक्र मकर राशि में रहकर इन 3 राशियों को देंगे लाभ, होगी अच्छे दिनों की शुरुआत

Shani Rashifal Venus Horoscope Saturn Transit 2026: शनि और शुक्र की चाल से लाभ दृष्टि राजयोग बहुत जल्द बनने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन शुक्र मकर राशि में होंगे और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे होंगे।

Mon, 29 Dec 2025 04:22 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि मीन राशि और शुक्र मकर राशि में रहकर इन 3 राशियों को देंगे लाभ, होगी अच्छे दिनों की शुरुआत

Shani Rashifal Venus Horoscope Saturn Transit 2026: शनि और शुक्र ग्रह ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। ज्योतिष विद्या में शुक्र को सुख-वैभव का और शनि को कर्म व न्याय का कारक माना जाता है। 15 जनवरी 2026 को शुक्र और शनि एक-दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित रहेंगे। शनि और शुक्र की इस चाल से लाभ दृष्टि राजयोग बनने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस दिन शुक्र मकर राशि में होंगे और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे होंगे। जब इन दोनों के बीच शुभ दृष्टि संबंध बनता है, तो इसे आर्थिक उन्नति और करियर में स्थिरता के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं शनि और शुक्र की चाल से किन राशियों पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव प्रभाव पड़ने वाला है-

शनि मीन राशि और शुक्र मकर राशि में रहकर इन 3 राशियों को देंगे लाभ, होगी अच्छे दिनों की शुरुआत

सिंह राशि

शनि और शुक्र की चाल सिंह राशि के कुछ लोगों को धनवान बना सकती है।

बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है।

धन का आगमन होगा।

कुछ लोग कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे।

फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से धनु राशि में बुध, सूर्य, शुक्र, मंगल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 29 दिसंबर-4 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि और शुक्र की चाल लाभदायक मानी जा रही है।

दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है।

जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं।

अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला राशि

शनि और शुक्र की चाल तुला राशि के लोगों के लिए फायदेमंद रहने वाली है।

सरकारी नौकरी करने वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है।

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है।

पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 29 दिसंबर-4 जनवरी तक का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:30 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!