कल से धनु राशि में बुध, सूर्य, शुक्र, मंगल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ
Mercury Transit Sun Venus Rashifal Mars in Sagittarius Horoscope: बुध के गोचर करते ही धनु राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल की युति बनेगी। बुध के गोचर करने से लक्ष्मी नारायण राजयोग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।

Mercury Transit Sun Venus Rashifal Mars in Sagittarius Horoscope 2026: बुध, सूर्य, शुक्र, मंगल का गोचर धार्मिक दृष्टि से खास महत्व रखता है। इस समय धनु राशि में सूर्य, शुक्र, मंगल विराजमान हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 29 दिसंबर को धनु राशि में 07:27 ए एम पर बुध का गोचर होगा। बुध के गोचर करते ही धनु राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल की युति बनेगी। बुध के गोचर करने से लक्ष्मी नारायण राजयोग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। धनु राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। वहीं, धनु राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। वृश्चिक राशि से धनु राशि का सफर बुध 29 दिसंबर को पूरा करेंगे। बुध का धनु राशि में आना कुछ राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है तो कुछ के लिए भाग्यशाली भी साबित हो सकता है। इन दोनों ही राजयोग का निर्माण काफी शुभ माना जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध का ये गोचर किन राशियों के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा-
कल से धनु राशि में बुध, सूर्य, शुक्र, मंगल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ
मिथुन राशि
धनु राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है।
आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे।
आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा।
काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी।
कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे।
वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए धनु राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का गोचर बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है।
कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी।
मान-सम्मान भी मिलेगा।
आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है।
धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा।
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
अपनी सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि
धनु राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का गोचर धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे।
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है।
कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन