shani rashi parivartan 2027 saturn transit horoscope rashifal future predictions 2027 में शनि की चाल बदलने से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2027 में शनि की चाल बदलने से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2027 में शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि के मेष राशि में गोचर करते ही कई सालों से चल रही परेशानियों से कुछ राशियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कुंभ, सिंह और धनु राशि पर देखने को मिलेगा।

Mon, 19 Jan 2026 08:52 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
2027 में शनि की चाल बदलने से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Shani Dev : शनिदेव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। शनि देव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनि सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनि शुभ फल भी देते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी बदल जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं और ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2027 में शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनिदेव 3 जून 2027 को मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मेष राशि में गोचर करते ही कई सालों से चल रही परेशानियों से कुछ राशियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कुंभ, सिंह और धनु राशि पर देखने को मिलेगा। इन तीनों राशियों के लिए 2027 से हालात धीरे-धीरे बेहतर होने लगेंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आइए जानते हैं, इन 3 राशियों को शनि क्या शुभ फल देंगे-

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। बीते समय में जो काम अटके हुए थे, वे अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। नौकरी और व्यवसाय में हालात सुधरेंगे। मानसिक तनाव कम होगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। परिवार और निजी जीवन में भी सुकून महसूस होगा। 2027 से सिंह राशि वालों का भाग्य उनका साथ देने लगेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी शनि का यह गोचर राहत भरा साबित होगा। ढैय्या समाप्त होते ही भाग्य में सुधार दिखाई देगा। करियर से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से चल रही चिंता कम होगी। मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा और जीवन में स्थिरता आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए 2027 बेहद खास रहने वाला है। शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही कुंभ राशि पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। लंबे समय से जो मानसिक दबाव, रुकावटें और संघर्ष चल रहे थे, उनसे राहत मिलेगी। करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। कामकाज में स्थिरता आएगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कुल मिलाकर कुंभ राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत जैसा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!