Horoscope Kumbh Rashi Mein Surya Budh Shukra Mangal Sun Mercury Mars Venus Transit In Aquarius Rashifal कुंभ राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

Horoscope Rashifal : ज्योतिषशास्त्र में एक ही राशि में कई ग्रहों का आना विशेष संयोग होता है। फरवरी माह में कुंभ राशि में कई ग्रहों का जमावड़ा लगने जा रहा है। फरवरी माह में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल कुंभ राशि में विराजमान हो जाएंगे।

Mon, 19 Jan 2026 04:21 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

ज्योतिषशास्त्र में एक ही राशि में कई ग्रहों का आना विशेष संयोग होता है। फरवरी माह में कुंभ राशि में कई ग्रहों का जमावड़ा लगने जा रहा है। फरवरी माह में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल कुंभ राशि में विराजमान हो जाएंगे। सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल के कुंभ राशि में विराजमान होने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध के आने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं, कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि- मेष राशि वालों को इस ग्रह संयोग से जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग हैं। जो लोग बिज़नेस करते हैं, उनके लिए समय फायदेमंद रहेगा। दोस्तों और जान-पहचान वालों से मदद मिलेगी। भविष्य को लेकर चल रही चिंता भी कम होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायक रहेंगे। करियर में नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों को प्रेम, करियर और धन—तीनों में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिज़नेस में मुनाफा बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए ग्रहों का यह जमावड़ा खुशखबरी लेकर आएगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल का एक साथ आना आत्मविश्वास बढ़ाएगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 जनवरी का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदान, जीवन में होंगे बड़े बदलाव

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!