Shani Nakshtra Parivartan se in rashiyon ko hoga fayda know horoscope rashifal future predictions 17 मई से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, शनिदेव की कृपा से राजा के समान हो जाएगा जीवन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

17 मई से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, शनिदेव की कृपा से राजा के समान हो जाएगा जीवन

ज्योतिष में शनि को सबसे असर डालने वाला ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि शनि इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यही वजह है कि लोग शनि की चाल और गोचर पर खास नजर रखते हैं। साल 2026 में शनि एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक, मई 2026 में शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Fri, 15 May 2026 06:36 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
17 मई से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, शनिदेव की कृपा से राजा के समान हो जाएगा जीवन

ज्योतिष में शनि को सबसे असर डालने वाला ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि शनि इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यही वजह है कि लोग शनि की चाल और गोचर पर खास नजर रखते हैं। साल 2026 में शनि एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक, मई 2026 में शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है।

मान्यता है कि शनि जब नक्षत्र बदलते हैं तो नौकरी, बिजनेस, पैसा, परिवार और सेहत पर उसका असर दिखने लगता है। इस बार भी कई लोगों को मेहनत का फायदा मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। वहीं कुछ लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी गई है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय राहत लेकर आ सकता है। जिन लोगों के काम काफी समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। बिजनेस करने वालों को भी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने नुकसान की भरपाई भी धीरे-धीरे हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। कुछ लोगों को नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में चल रही टेंशन कम हो सकती है। मानसिक दबाव थोड़ा हल्का महसूस होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में आए शुक्र, 8 जून तक इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह बदलाव नई उम्मीद लेकर आ सकता है। पढ़ाई और नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। कई लोगों को नई शुरुआत का मौका भी मिल सकता है। घर का माहौल पहले से शांत रह सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को भी इस दौरान फायदा मिल सकता है। पुराने विवाद खत्म होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति मजबूत हो सकती है। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष, मीन, कुंभ, सिंह और धनु राशि वाले शनि जयंती पर करें ये खास उपाय

इन राशियों को रहना होगा सावधान

हालांकि, मेष और सिंह राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत बताई जा रही है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी गई है। सेहत को लेकर भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

करें ये उपाय

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करना शुभ माना जाता है। काले तिल का दान और शनि मंदिर में दीपक जलाने की भी परंपरा है। कई लोग इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। माना जाता है कि इससे मन शांत रहता है और नकारात्मकता कम होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती पर बनेगा खास योग, वृषभ, कुंभ समेत इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!