Shani Jayanti 2026 Mesh Meen Kumbh Singh Dhanu Sade Sati And Dhaiya Upay Remedies मेष, मीन, कुंभ, सिंह और धनु राशि वाले शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का असर होगा कम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष, मीन, कुंभ, सिंह और धनु राशि वाले शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का असर होगा कम

इस बार शनि जयंती 16 मई, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन शनिदेव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष के मुताबिक, इस समय कुछ राशियों पर शनि का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती चल रही है, जबकि सिंह और धनु राशि वाले शनि की ढैय्या से प्रभावित हैं।

Fri, 15 May 2026 05:07 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेष, मीन, कुंभ, सिंह और धनु राशि वाले शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का असर होगा कम

इस बार शनि जयंती 16 मई, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन शनिदेव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष के मुताबिक, इस समय कुछ राशियों पर शनि का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती चल रही है, जबकि सिंह और धनु राशि वाले शनि की ढैय्या से प्रभावित हैं। ऐसे में अगले करीब एक साल तक इन राशियों के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनि जयंती पर किए गए उपाय शनि के अशुभ असर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए इस दिन पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व माना गया है।

मेष राशि

मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने में देरी हो सकती है। काम का दबाव रहेगा और मन भी थोड़ा परेशान रह सकता है। कई बार आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य रखना जरूरी रहेगा।

उपाय

मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करें।

जरूरतमंदों को काले कपड़े और चप्पल दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे सबसे कठिन माना जाता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे। परिवार और रिश्तों में छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद हो सकते हैं।

उपाय

शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सरसों के तेल से छाया दान करना शुभ माना गया है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। अब धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत दिख सकते हैं, लेकिन अभी भी सावधानी जरूरी रहेगी। नौकरी और कारोबार में सुधार हो सकता है। हालांकि जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक तनाव भी रह सकता है।

उपाय

शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।

काले तिल, उड़द और काले कपड़ों का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन दशकों बाद शनि जयंती पर राजयोग, मेष, मीन, कुंभ राशि को कैसे लाभ?

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। कामों में रुकावट आ सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है और परिणाम देर से मिलेंगे। घर-परिवार में भी छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा।

उपाय

पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काली उड़द और तिल का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shani Jayanti 2026: पीपल के पेड़ से जुड़े इन उपायों से प्रसन्न हो जाएंगे शनि देव

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस समय हर काम में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। कामों में देरी हो सकती है। करियर में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में भी सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। रिश्तों में बहस से बचना बेहतर रहेगा।

उपाय

शनिदेव को काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं।

गरीबों को काले कपड़े और उड़द दाल दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!