Trigrahi Yog: शनि जयंती पर मीन में मार्गी शनि, त्रिग्रही राजयोग, शुक्र लुटाएगे धन समृद्धि, किन राशियों को शनिदेव की कृपा
Shani meen rashi mein margi: शनिदेव अभी मीन राशि में मार्गी हैं। शनिदेव का यह गोचर बहुत ही खास होने वाला है। इसके साथ ही एक ही राशि में 3 ग्रह बैठे हैं। इससे कई राशि के लोगों को लाभ होगा।

शनिदेव अनुशासन, लंबे समय के लिए ग्रोथ और कर्मा के देवता हैं। शनि हमें धैर्य, हार्डवर्क और स्लो प्रोग्रेस सिखाता है। शनि का आपके करियर और वर्क एथिक्स पर कड़ा प्रभाव होता है। ये आपको लंबे समय में लाभ देता है, अगर आप शनि की कड़े नियमों का पालन करते हैं। लीडरशिप से लेकर लॉ और इंजीनियरिंग और रिसर्च के कामों में ऐसे लोगों का भाग्य बहुत अच्छा रहता है। इस शनि जयंती पर आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। शनि जयंती इस साल 16 मई को है। आइए पहले जानते हैं इस शनि जंयती पर क्या संयोग बन रहे हैं और शनिदेव आपको कैसे लाभ देते हैं।
शनि जंयती पर त्रिग्रही राजयोग, सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ एक ही राशि में
शनिदेव अभी मीन राशि में मार्गी हैं। शनिदेव का यह गोचर बहुत ही खास होने वाला है। इसके साथ ही एक ही राशि में 3 ग्रह बैठे हैं। इससे कई राशि के लोगों के लिए लाभ के योग होंगे, एक तरफ जहां शुक्र सुख सुविधा के साधन और ऐश्वर्य देंगे, वहीं सूर्य और बुध का राजयोग भी आपको लाभ कराएगा। शनि का मीन राशि में मार्गी होना आपके लिए और भी लाभ वाला सकता है। आपको बता दें 15 को सूर्य और बध वृषभ राशि में जाएंगे और 14 को पहले ही शुक्र अपनी राशि में जाएंगे, इससे कई राशियों को त्रिग्रही योग और शनि का लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि के लिए क्या लाभ
ये जितने भी परिवर्तन हो रहे हैं वो सभी शुक्र की राशि में हो रहे हैं। शुक्र अपनी राशि में जाकर कई राशियों के लिए अच्छे योग ला रहे हैं, इससे सबसे अधिक लाभ तो वृषभ राशि के लोगों को होगा, इस राशि के लोगों को विदेश से पैसा मिलेगा, आपकी नई प्लानिंग और बड़े फैसले आपको करियर में जबरदस्त लाभ देंगे।
मिथुन से लेकर कर्क और मेष राशि के लिए क्या लाभ
मिथुन राशि के लिए भी ये सभी योग लाभ देने वाले बनेंगे, इस राशि के लोगों को देश के बाहर से भी लाभ मिलने के योग हैं। आपको नई प्लानिंग लाभ दे सकती हैं। कर्क राशि और मेष राशि के लिए समय अच्छा है,इस राशि में मंगल का आना भी कई परेशानियों का अंत होगा। मंगल मजबूत स्थिति में आकर सभी के साथ और इस रासि का भी मंगल करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन