मंगल मेष राशि में आज गोचर करके, किन राशियों को बनाएंगे भाग्य और धन से बलवान
11 मई यानी आज से मंगल मेष राशि में जा रहे हैं, यह बहुत मजबूत स्थिति है, मंगल अपनी ही राशि में हैं और मंगल की अपनी राशि में स्थिति मजबूत मानी जाती है, इसका आपकी राशि पर भी कुछ असर होगा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि में मंगल ऊर्जा और आत्मविश्वास, एक्शन, साहस, एग्रेशन, पैश पराक्रम और फिजिकल एनर्जी के कारक माने जाते हैं। मंगल का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए खास माना जाता है। आपकी राशि को ऐसे प्रभावित करते हैं कि ये आपको आपके लक्ष्यों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, हर चैलेंज से आपको सामना करना सिखाते हैं, फैसले लेते हैं। 11 मई यानी आज से मंगल मेष राशि में जा रहे हैं, यह बहुत मजबूत स्थिति है, मंगल अपनी ही राशि में हैं और मंगल की अपनी राशि में स्थिति मजबूत मानी जाती है और यह सभी राशियों को अच्छा फल देते हैं। आपसे इस दौरान अधिक उम्मीदें की जाएगीं, आपको एक्सप्रेसिव रहना है। मंगल इस राशि में जून तक रहेंगे, लेकिन जून में गुरु के साथ मिलकर और भी अच्छे योग बनेंगे, जो कई राशियों के लिए लाभकारक होंगे। मंगल के मेष राशि में जाने से कई राशियों को लाभ होगा, यहां पढ़ें इस गोचर से किसे लाभ होगा।
मेष राशि पॉवरफुल रहेगी
मेष राशि के लिए समय बहुत ही बलवान रहने वाला है। पॉवरफुल रहेंगे। आप आपके आत्मविश्वास को मंगल बढ़ाएंदे और आप लीडरशिप में भी चमकेंगे। आप सभी चीजों पर कंट्रोल कर सकेंगे। आपके सभी रुके काम पूरे होंगे और सफलता आपको मिलेगी।
वृषभ राशि के लिए भी उत्तम योग
इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों के लिए सफलला आगे खड़ी रहेगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा,, तो अच्छे से सही फैसले ले पाएंगे, यह समय सही है आगे बढ़ने का, इस समय जो भी अच्छा करना चाहते हैं, वो काम शुरु करें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और पदोन्नति या नए अवसर सामने आ सकते हैं।
मिथुन राशि के लिए भी लाभकारी
आपके लिए सरकारी नौकरी से लाभ, भाई बहन से भी लाभ मिलेगा। इनकम के साधन एक नहीं कई होंगे। धन वृद्धि आपको लाभ देगी। आर्थिक रूप से भी यह समय मजबूत रहने के संकेत दे रहा है, जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
सिंह और कर्क के लिए समय बलवान
कर्क राशि वालों को नौकरी में लाभ और प्रमोशन तो मिलेगी ही, लेकिन बिजनेस भी नई रफ्तार भरेगा। सिंह राशि के भाग्य और धर्म में यह गोचर नए लाभ देगा। किसी प्रोपर्टी से आपको लाभ हो सकता है।
इस दौरान क्या सावधानी बरतें
यह योग नई शुरुआत करने, निवेश की योजना बनाने और लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल समय साबित हो सकता है। हालांकि, किसी भी बड़े निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है, ताकि इस शुभ समय का अधिकतम लाभ लिया जा सके।




साइन इन