Shani margi in meen rashi 2026 7 month vakri chal 5 mahine shanidev kise karenge labh Rashifal in hindi Horoscope 2026: साल 2026 में शनि की सीधी चाल 7 महीने, वक्री चाल 5 महीने, जानें शनिदेव किन राशियों को कराएंगे लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Horoscope 2026: साल 2026 में शनि की सीधी चाल 7 महीने, वक्री चाल 5 महीने, जानें शनिदेव किन राशियों को कराएंगे लाभ

Shani margi in meen rashi 2026: शनिदेव नए साल 2026 में 7 महीने मार्गी रहेंगे, अभी भी शनि मीन राशि में मार्गी है, इसके बाद शनिदेव 5 साल के लिए वक्री हो जाएंगे। आइए जानें इससे किन राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे।

Wed, 17 Dec 2025 12:50 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Horoscope 2026: साल 2026 में शनि की सीधी चाल 7 महीने, वक्री चाल 5 महीने, जानें शनिदेव किन राशियों को कराएंगे लाभ

Shani margi in meen rashi 2026: शनिदेव नए साल 2026 में 7 महीने मार्गी रहेंगे, अभी भी शनि मीन राशि में मार्गी है, इसके बाद शनिदेव 5 साल के लिए वक्री हो जाएंगे। आइए जानें इससे किन राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। 28 नवंबर 2025 से ही शनिदेव मीन राशि में मार्गी में गोचर कर रहे हैं। शनि की मार्गी से जहां कईराशियों को लाभ होगा, वहीं, कई राशि के लोगों के लिए दिक्कतें हो सकती हैं। शनिदेव को न्याय और कर्म का देने के देवता कहा जाता है। ऐसाकहा जाता है कि शनिदेव अगर आपकी कुंडली में अच्छे हैं, तो आपको बहुत अच्छे फल देते हैं, लेकिन खराब होने पर कई जगह में परेशानी पैदा करते हैं। आइए जानें शनि का मार्गी होना किन राशियों को लाभ कराएंगे-

वृषभ राशि वालों के शनि 2026 में 11वें राशि में गोचर कर रहे हैं,इस तरह आपकी लाइफ में कई तरह के पुराने काम पूरे होंगे, आपके लिए विदेश जाने के योग भी बनेंगे। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है,आपको लिए नौकरी में नए मौके भी मिलेंगे।

कन्या राशि वालों के 7वें भाव में शनि गोचर कर रहे हैं। शनि आपका नाम कराएंगे और नौकरी या किसी क्षेत्र में आपको लाभ करा सकते हैं। आज इस राशि के लोगों को दोस्तों से सहयोग मिलेगा। इस समय आपको लोन मिल सकता है। बिजनेस में आपको नईडील मिल सकती है। इनकम में आपके उतारचढ़ाव आएंगे। दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

तुला राशि राशि वालो को छठा भाव में शनि का गोचर हो रहा है। इस समय आपको संतान में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। जिम्मेदारी में वृद्धि, ऑफिस में लगन बढ़ेगी। बिजनेस में आपके पुराने लोगों से बैर भाव बढ़ेगा। इस समय आपके खर्चे में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि और मंगल का दृष्टि संबंध, जानें किन राशियों को विवादों से बचने पर सफलता
ये भी पढ़ें:गुरु और शनि के कारण साल 2026 में इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता

मकर राशि वालों के तीसरा भाव में शनि का गोचर हो रहा है। आपको इस समय आत्मविश्वास मिल सकता है, आपके लिए बड़ों का आशीर्वाद और तारीफ मिल सकती है। इस समय सेविंग्स भी आपकी खूब होगी।

कुंभ राशि वालों को दूसरा भाव में शनि का गोचर हो रहा है। आपका इस समय रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपको बातचीत में वाणी में परेशानी हो सकती है। रिलेशनशिप में भी दिक्कतें आपको हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!