Horoscope Shani mangal drishti sambandh yog vivad nahi karenge to milegi safalta all zodiac effect Shani mangal yog: बन गया है शनि और मंगल का दृष्टि संबंध, जानें किन राशियों को विवादों से बचने पर मिलेगी सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani mangal yog: बन गया है शनि और मंगल का दृष्टि संबंध, जानें किन राशियों को विवादों से बचने पर मिलेगी सफलता

बीते 07 दिसंबर, 2025 में रात 08.27 बजे से मंगल धनु राशि में गोचर कर रहा है और शनि मीन राशि में गोचर कर रहा है। गोचर में मंगल अपनी चतुर्थ पूर्ण दृष्टि से शनि को और शनि अपनी दशम पूर्ण दृष्टि मंगल पर डालकर परस्पर मंगल-शनि दृष्टि संबंध बना रहे हैं। 

Tue, 16 Dec 2025 05:35 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद समीर उपाध्याय
share
Shani mangal yog: बन गया है शनि और मंगल का दृष्टि संबंध, जानें किन राशियों को विवादों से बचने पर मिलेगी सफलता

बीते 07 दिसंबर, 2025 में रात 08.27 बजे से मंगल धनु राशि में गोचर कर रहा है और शनि मीन राशि में गोचर कर रहा है। गोचर में मंगल अपनी चतुर्थ पूर्ण दृष्टि से शनि को और शनि अपनी दशम पूर्ण दृष्टि मंगल पर डालकर परस्पर मंगल-शनि दृष्टि संबंध बना रहे हैं। यह दृष्टि संबंध 16 जनवरी, 2026 को सायं 04.36 तक रहेगा। गोचर में मंगल-शनि दृष्टि संबंध महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग तो कईराशियों के परेशानियां भी खड़ी होती हैं। इस तरह 16 जनवरी तक का समय शनि और मंगल के लिहाज से खास है।शनि और मंगल दोनों के इस योग का आइए जानते हैं, सभी राशियो पर प्रभाव :

सभी राशियो पर प्रभाव

मेष : इस मंगल-शनि दृष्टि संबंध के कारण मेष राशि वालों को विवाद में सफलता। कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्या का समाधान। वृष : इस मंगल-शनि दृष्टि संबंध के कारण वृष राशि वालों को संघर्षपूर्ण सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। कुछ पुराने कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा। मिथुन : इस मंगल-शनि दृष्टि संबंध के कारण मिथुन राशि वालों के लिए चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री संभव । इसके कारण आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। कर्क : इस मंगल-शनि दृष्टि संबंध के कारण कर्क राशि वालों को पराक्रम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। सिंह : सिंह राशि वालों को इससे स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध हो सकता है। गलत निर्णय से आर्थिक क्षति की भी संभावना है। मान-सम्मान में हानि भी हो सकती है। कन्या : कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी प्रभावी होंगे। स्वभाव में उग्रता आ सकती है। आर्थिक लाभ होे की संभावना है। नई खरीददारी कर सकते हैं। तुला : खर्च की अधिकता रहेगी। करीबी मित्रों एवं संबंधियों से मतभेद ना करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। वृश्चिक : आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। रुके काम बनेंगे। तरक्की होने की संभावना है। जीवन स्तर में सुधार तथा मांगलिक कार्य होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु और शनि के कारण साल 2026 में इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता
ये भी पढ़ें:आज सूर्य कर रहे हैं गुरु की धनु राशि में गोचर, इन राशियों के लिए लाभ के योग

धनु : धनु राशि वालों के निवास, ऑफिस में परिवर्तन हो सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। संघर्षपूर्ण सफलता हो सकती है

मकर : महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। संबंधों में तनाव हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य चिंता देगा।

कुंभ : स्वास्थ्य बाधा हो सकती है। अवांछित परिवर्तन हो सकता है। परिवार में दुर्घटना/सर्जरी हो सकती है। विरोधी हावी होंगे। मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

मीन : नए संबंध बनेंगे। नए कार्य में पूंजी निवेश। मान-सम्मान में वृद्धि। -ज्योतिर्विद समीर उपाध्याय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!