shani margi 2025 horoscop rashifal effects on 12 zodiac signs शनि होंगे मार्गी, मेष, कुंभ समेत इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि होंगे मार्गी, मेष, कुंभ समेत इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

28 नवंबर 2025 को शनि अपनी उलटी चाल छोड़कर सीधी चाल (मार्गी) होने वाले हैं। पंचांग के हिसाब से यह एक बड़ा बदलाव माना जाता है। शनि के मार्गी होने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

Fri, 21 Nov 2025 11:00 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि होंगे मार्गी, मेष, कुंभ समेत इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

28 नवंबर 2025 को शनि अपनी उलटी चाल छोड़कर सीधी चाल (मार्गी) होने वाले हैं। पंचांग के हिसाब से यह एक बड़ा बदलाव माना जाता है। शनि के मार्गी होने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। इस समय शनि मीन राशि में हैं और मीन राशि पर ही सीधी चाल चलेंगे। आइए जानते हैं, शनि के मार्गी होने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- शनि आपके बारहवें भाव में मार्गी होंगे। अब तक जो खर्चे बढ़ रहे थे और दिमाग पर तनाव था, उसमें राहत मिलेगी। विदेश से जुड़े काम, दूर जगह नौकरी या ट्रांसफर जैसी चीजों में फायदा मिलेगा। करियर में सुधार होगा। छात्र पढ़ाई में बेहतर कर पाएंगे।

वृषभ राशि- शनि आपके ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे, जो धन लाभ का भाव होता है। रुका पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मौके बनेंगे। व्यापारियों को फायदा होगा। बस छात्रों को ध्यान भटकने से बचना होगा।

मिथुन राशि- शनि आपके दसवें भाव में सीधी चाल चलेंगे। करियर मजबूत होगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। व्यापार में नए मौके बनेंगे। छात्र नियमित पढ़ाई करें।

कर्क राशि- शनि आपके नौवें भाव में मार्गी होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में पुराने नुकसान की भरपाई होने लगेगी। प्रतियोगी परीक्षा देने वालों के लिए समय अच्छा है।

सिंह राशि- शनि आपके आठवें भाव में मार्गी होंगे। रिसर्च, विज्ञान, विश्लेषण वाले काम करने वालों को फायदा मिलेगा। विदेश यात्रा और वीजा जैसे मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि- शनि आपके सातवें भाव में मार्गी होंगे। पैसे की स्थिति सुधरेगी। नौकरी में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी से छोटी बातों पर तनाव न बढ़ाएं। पढ़ाई में लगातार ध्यान देने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु बदलेंगे आपका भाग्य

तुला राशि- शनि आपके छठे भाव में सीधी चाल चलेंगे। कोर्ट केस चल रहे हैं तो जीत के योग हैं। रुका पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद से बचें। व्यापार में कर्मचारियों के साथ तालमेल रखें। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि- शनि आपके पांचवें भाव में मार्गी होंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में स्थिरता आएगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

धनु राशि- शनि आपके चौथे भाव में सीधी चाल चलेंगे। घर-बाहर शांति रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में सफलता मिल सकती है। नई गाड़ी लेने के योग हैं। नौकरी में आलस्य नुकसान देगा। छात्रों को पढ़ाई पर समय बढ़ाना चाहिए।

मकर राशि- शनि आपके तीसरे भाव में मार्गी होंगे। रुक रहे काम तेज़ी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में आपको खुद आगे बढ़कर काम करना होगा। छात्र मेहनत से ही सफलता पाएंगे।

कुंभ राशि- शनि आपके दूसरे भाव में मार्गी होंगे। धन लाभ के बड़े योग हैं। परिवार में माहौल अच्छा होगा। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। छात्रों को नकारात्मक सोच से दूर रहना होगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह सबसे बड़ा बदलाव है क्योंकि शनि आपकी ही राशि में मार्गी होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार जितना सक्रिय रहेंगे, उतना फायदा मिलेगा। छात्रों के लिए समय बहुत अच्छा है। पेट से संबंधित समस्याओं से सावधान रहें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!