Rahu nakshtra parivartran on 2 december 2025 know horoscope rashifal 2 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु बदलेंगे आपका भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु बदलेंगे आपका भाग्य

2 दिसंबर 2025 को राहु अपनी चाल बदलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र कुंभ राशि के अंदर आता है और इसका स्वामी भी खुद राहु ही है। इसी वजह से ज्योतिष में इस परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहु सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। राहु शुभ फल भी देते हैं।

Fri, 21 Nov 2025 03:34 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
2 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु बदलेंगे आपका भाग्य

2 दिसंबर 2025 को राहु अपनी चाल बदलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र कुंभ राशि के अंदर आता है और इसका स्वामी भी खुद राहु ही है। इसी वजह से ज्योतिष में इस परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहु सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। राहु शुभ फल भी देते हैं। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। राहु के इस बदलाव से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन तीन राशियां ऐसी होंगी जिन्हें राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन सीधा आर्थिक लाभ दे सकता है। कमाई बढ़ने, रुका धन मिलने या अचानक लाभ के योग बनेंगे। राहु जब अपने ही नक्षत्र में आता है तो उसका असर और भी अधिक हो जाता है। ऐसी स्थिति में कई जातकों के जीवन में नई परिस्थितियां बनती हैं। किसी को धन की बढ़त मिलती है, किसी को नए मौके, तो किसी को लंबे समय से रुके काम का परिणाम। आइए जानते हैं, 2 दिसंबर से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय-

मिथुन राशि- राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। धन में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत हैं और व्यापार करने वालों को अचानक वृद्धि का अवसर मिल सकता है। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत अनुकूल है। किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में अनावश्यक खर्च कम होंगे और बचत बढ़ेगी। समझदारी और सही समय पर उठाए गए कदम मिथुन राशि वालों को आने वाले महीनों में आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए यह राहु परिवर्तन अचानक किस्मत खुलने जैसा समय लेकर आ रहा है। आय बढ़ाने के नए रास्ते बनेंगे और नौकरी में तरक्की या नया अवसर मिलने की संभावना है। रुका हुआ भुगतान या उधार वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में स्थिरता आएगी और घर-बाहर दोनों जगह लाभ के अवसर मिलेंगे। कुल मिलाकर तुला राशि के जातकों के लिए यह समय धन, काम और प्रतिष्ठा में वृद्धि का है, जहां मेहनत का फल पहले से अधिक तेजी से मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, बुध और राहु की बदलेगी चाल, इन 2 राशियों को होगा लाभ

कुंभ राशि- इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ इसी राशि वालों को मिलने वाला है। कुंभ राशि के लोगों के लिए रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत बन रहे हैं और किसी काम से अचानक बड़ा फायदा भी हो सकता है। नौकरी या व्यापार में नया अवसर मिलेगा, जिससे आगे की दिशा साफ हो जाएगी। कोई पुराना अटका हुआ काम आगे बढ़ेगा और आपकी पहचान तथा प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह समय पैसे, काम और किस्मत- तीनों में तेजी लाएगा। आने वाले दिनों में किसी शुभ सूचना या बड़ी उपलब्धि का योग है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!