Shani Mahadasha : शनि साढ़ेसाती से भी कठिन होती है शनि की महादशा, 19 साल तक चलती है, इस दौरान क्या असर पड़ता है
Shani mahadasha mein kya hota h: क्या होती है शनि की महादशा और इसका क्या प्रभाव होता है, अगर आपके दिमाग में यही विचार चल रहा है, तो आप यहां से अपनी कंफ्यूजन दूर सकते हैं। आपको बता दें कि शनि की महादशा 19 साल तक चलती है,

क्या होती है शनि की महादशा और इसका क्या प्रभाव होता है, अगर आपके दिमाग में यही विचार चल रहा है, तो आप यहां से अपनी कंफ्यूजन दूर सकते हैं। आपको बता दें कि शनि की महादशा 19 साल तक चलती है, आप पर शनि की महादशा है या नहीं, इसके लिए आपको अपनी कुंडली के अनुसार देखना होगा। कुंडली के अनुसार अगर कुंडली में शनि अशुभ स्थान (3,7 या 10 वे घर में) पर बैठा हो, इससे ही शनि की महादशा का पता लगता है ।शनि की साढ़े साती या ढय्या का प्रभाव होने पर, शनि की महादशा होने पर शनि की टेढी नजर का सामना करना पड़ता है। शनि की महादशा में आर्थिक से लेकर पर्सनल लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस दशा के दौरान आपको खास सावधान रहना चाहिए।शनि अनुशासन और मेहनत करने वालों को पसंद करते हैं, इसलिए इस दौरान अपने चरित्र में दृढ़ता लाएं । शनि मंत्र ओम शं शनैश्चरायै नम: का पाठ करें। शनि की महादशा से प्रभावित जातकों को बताया कि वर्तमान में शनि मीन राशि में है।
शनि की महादशा में व्यक्ति की लाइफ में क्या प्रभाव होता है
शनि की महादशा में अगर कुंडली में शनि सही स्थिति में ना बैठे हों, तो आपके रिलेशनशिप में संघर्षों की स्थिति बन सकती है। आपके पार्टनर के साथ आपका तनाव होगा, आपकी बातों को गलत समझा जाएगा, जिससे रिश्तों में चैलेंज बढ़ेंगे। आर्थिक तौर पर अचानक खर्चों की बाढ़ आजाएगी, ऐसा खर्चा आएगी, जो बेकार है। आर्थिक तौर पर अस्थिरता आती है। मानसिक तौर पर भी आप बीमार रहने लगते हैं, जैसे तनाव, डिप्रेशन और चिंता सताने गलती है। शनि की महादशा में हेल्थ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इस राशि के लोगों को करियर में भी चैलेंज झेलने पड़ते हैं, प्रमोशन में देरी, आपको पहचान नहीं मिलती, आपकी जिम्मेदारियां बढ़ती है।
क्या है शनि की साढ़ेसाती
ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़े साती को महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साढ़े सात साल (7.5 वर्ष) तक चलती है, जब शनि आपकी जन्म राशि से पिछली राशि, जन्म राशि और अगली राशि में गोचर करता है। यह अवधि लगभग साढ़े सात साल तक चलती है और इसे तीन चरणों में विभाजित किया जाता है, प्रत्येक चरण ढाई साल (लगभग 912 दिन) का होता है। इस समय के दौरान व्यक्ति की आर्थिक, पर्सनल, करियर और हेल्थ सभी पर असर करता है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी कुंडली जरूर दिखानी चाहिए।
डिस्क्लेमर - यह खबर धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। जन्म कुंडली और ग्रह के प्रभाव संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए एक बार ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।




साइन इन